
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दो दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में चल रही तेजी शुक्रवार को थमने के साथ ही कुछ गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने-चांदी में जोरदार गिरावट आई।
कामेक्स पर सोना वायदा 60 डालर घटकर 4067 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 90 सेंट घटकर 51.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजार में भी मंदी का वातवारण देखा गया।
इंदौर में धनतेरस पर सोना केडबरी 1500 रुपये घटकर 145200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3500 रुपये टूटकर 188200 रुपये प्रति किलो रह गई। धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने ग्राहकों का और उत्साह बढ़ा दिया जिससे बाजार में सुबह से शाम तक जोरदार कारोबार देखने को मिला।
कामेक्स वायदा पर सोना 4067 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4106 डालर और नीचे में वायदा 4036 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 51.93 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 52.20 डालर और नीचे में वायदा 51.17 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 145200, सोना आरटीजीएस में 140800, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 129050 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 146700 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 188200, चांदी आरटीजीएस 182500, चांदी टंच 188200 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2400 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी चौरसा 191700 रुपये पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Ratlam Sarafa: रतलाम में चांदी आधी कीमत पर! सोना भी हुआ सस्ता, देखें ताजा भाव