• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से सोने-चांदी में लेवाली कम, दाम गिरे

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और महंगाई व ब्याज दरों पर इसके असर को देखते हुए, बुलियन मार्केट में निवेशकों की रुचि एक बार फिर कुछ कम दिखाई देने लगी है जिस...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 08:15:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 08:15:50 PM (IST)
Indore Sarafa : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से सोने-चांदी में लेवाली कम, दाम गिरे
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. बुलियन मार्केट में निवेशकों की रुचि एक बार फिर कुछ कम दिखाई देने लगी है
  2. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और महंगाई व ब्याज दरों का असर
  3. भारतीय बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और महंगाई व ब्याज दरों पर इसके असर को देखते हुए, बुलियन मार्केट में निवेशकों की रुचि एक बार फिर कुछ कम दिखाई देने लगी है जिससे कामेक्स पर सोना वायदा 21 डॉलर टूटकर 4330 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 68 सेंट घटकर 65.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते भारतीय बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इंदौर में सोना केडबरी 150 रुपये टूटकर 150050 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 800 रुपये घटकर 233000 रुपये प्रति किलो रह गई।

ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे को नई धमकियां दीं

ज्वेलर्स का कहना है कि ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे को नई धमकियां दीं, जबकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा कि सरकारी मांग और स्ट्रक्चरल कारण सोने को सपोर्ट कर रहे हैं, हालांकि कीमत बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। अगस्त में स्विट्जरलैंड से सोने का निर्यात महीने-दर-महीने 65 फीसद बढ़ा है।


यूके को शिपमेंट 39.5 टन से बढ़कर 102.1 टन हो गया, जबकि चीन को डिलीवरी 20 प्रतिशत बढ़कर 26.1 टन हो गई और भारत को डिलीवरी 58 प्रतिशत घटकर 3.5 टन रह गई। भारत में मांग कम है क्योंकि खरीदार कम कीमतों का इंतजार कर रहे है। डीलर 60 डालर प्रति औंस तक की छूट दे रहे थे (पहले यह 75 डालर थी), हालांकि आने वाले दशहरा और दिवाली त्योहारों से मांग में सुधार हो सकता है।

कामेक्स वायदा पर सोना 4330 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4376 डालर और नीचे में वायदा 4291 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 65.56 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 66.80 डालर और नीचे में वायदा 64.56 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 150050, सोना आरटीजीएस में 151850 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 139200 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 150200 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 233000, चांदी आरटीजीएस 231300, चांदी टंच 233800 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2500 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी चौरसा 233800 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today: सोना- चांदी का भाव 22 सितंबर 2026, देखें दिल्ली मुंबई से लेकर MP, छत्तीसगढ़ तक का रेट यहां