• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : डॉलर में मजबूती से सोने और चांदी की कीमतों में मंदी जारी

सप्ताह के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में गिरावट जारी रही। दरअसल, मजबूत अमेरिकी डॉलर (जो 18 महीने के उच्चतम स्तर के करीब...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:19:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 08:19:45 AM (IST)
Indore Sarafa : डॉलर में मजबूती से सोने और चांदी की कीमतों में मंदी जारी
सोने-चांदी के गहने। -एआई इमेज

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में गिरावट जारी रही
  2. सोना वायदा कॉमेक्स पर घटकर 4182 डॉलर प्रति औंस पर रहा
  3. चांदी वायदा 60.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : सप्ताह के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में गिरावट जारी रही। दरअसल, मजबूत अमेरिकी डॉलर (जो 18 महीने के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है) के दबाव में सोना वायदा कॉमेक्स पर घटकर 4182 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 60.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते इंदौर मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इदौर में सोना केडबरी 250 रुपये घटकर 148650 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 800 रुपये घटकर 223400 रुपये प्रति किलो रह गई। घरेलू बाजार टूटने से बाजार में ग्राहकी का वातावरण अच्छा बनने की संभावना है।


सोने की कीमतों पर दबाव पड़ेगा

ज्वेलर्स का कहना है कि निवेशक अमेरिका के अहम महंगाई डेटा (जैसे कंज्यूमर और प्रोड्यूसर प्राइस रिपोर्ट) और रिटेल बिक्री के आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद से बेहतर आर्थिक डेटा से सख्त मॉनिटरी पॉलिसी की उम्मीदें बढ़ सकती हैं, जिससे ट्रेजरी यील्ड और डालर में बढ़ोतरी होगी और सोने की कीमतों पर दबाव पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार, बाजार इस महीने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 20 फीसद से कम मान रहे हैं, जबकि दिसंबर तक बढ़ोतरी की संभावना 85 फीसद है। सेंट लुइस फेड के प्रेसिडेंट अल्बर्टो मुसालेम ने संकेत दिया कि महंगाई को सेंट्रल बैंक के 2 फीसद के लक्ष्य पर वापस लाने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी जरूरी हो सकती है।

कीमतों में उछाल के बाद भारत में फिजिकल सोने की मांग सुस्त रही, हालांकि डीलरों ने आने वाले दशहरा और दिवाली त्योहारों को देखते हुए डिस्काउंट को पिछले हफ्ते के 14 डालर प्रति औंस से घटाकर 6 डालर प्रति औंस कर दिया।

कॉमेक्स वायदा - सोना वायदा 4182 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4200 डालर और नीचे में वायदा 4150 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 60.36 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 60.73 डालर और नीचे में वायदा 59.56 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 148650, सोना आरटीजीएस में 147000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 134750 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 148900 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 223400, चांदी आरटीजीएस 217300, चांदी टंच 224100 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2420 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी चौरसा 224200 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नवरात्रि के दूसरे दिन गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स