• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : डॉलर पर दबाव बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया सुधार

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन मार्केट में चार दिनों से चल रही सोने में गिरावट शुक्रवार को थमती दिखी। सुनहरी धातु में कुछ मजबूती भी रही। इसका प्रमु...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 08:21:25 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 08:21:25 AM (IST)
Indore Sarafa : डॉलर पर दबाव बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया सुधार
सोने-चांदी के गहने। -एआई इमेज

HighLights

  1. बाजार में सीमित रूप से पूछताछ देखने को मिली है
  2. भारत में फिजिकल सोने की मांग सुस्त रही
  3. चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 23वें महीने सोना खरीदना जारी रखा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन मार्केट में चार दिनों से चल रही सोने में गिरावट शुक्रवार को थमती दिखी। सुनहरी धातु में कुछ मजबूती भी रही। इसका प्रमुख कारण डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड पर बढ़ रहा दबाव है। निवेशक फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और बढ़ोतरी की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं।

सितंबर में अमेरिका में उपभोक्ता कीमतें तेजी से बढ़ीं, जिसका मुख्य कारण गैसोलीन की बढ़ती कीमत रही। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार शाम तक कामेक्स पर सोना वायदा 25 डालर सुधरकर 4179 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 109 सेंट बढ़कर 57.75 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई जिससे इंदौर मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।


बाजार में सीमित रूप से पूछताछ देखने को मिली है

इंदौर में सोना केडबरी 600 रुपये बढ़कर 148400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1200 रुपये बढ़कर 215200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि बाजार में सीमित रूप से पूछताछ देखने को मिली है। ज्वेलर्स का कहना है कि व्यापक महंगाई के दबाव ने लगातार बनी रहने वाली महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

भारत में फिजिकल सोने की मांग सुस्त रही

आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि बढ़ता सार्वजनिक कर्ज और युद्ध के कारण होने वाली महंगाई, बांड यील्ड को और ऊपर धकेल सकती है। भारत में फिजिकल सोने की मांग सुस्त रही, जहां डिस्काउंट पहले के 14 डॉलर प्रति औंस से घटकर 6 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वहीं, चीन में ’गोल्डन वीक’ छुट्टियों के बाद सोना 10 डॉलर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। सितंबर के अंत में लंदन के वॉल्ट्स (भंडार) में 9,821 टन सोना रखा था, जो पिछले महीने की तुलना में 1.96 प्रतिशत अधिक है। इसका मूल्य 1.3 ट्रिलियन डॉलर है।

चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 23वें महीने सोना खरीदना जारी रखा

चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 23वें महीने सोना खरीदना जारी रखा, जिससे उनका भंडार 76.73 मिलियन फाइन ट्रॉय औंस से बढ़कर 77.47 मिलियन औंस हो गया, हालांकि रिजर्व का मूल्य 350.08 बिलियन डॉलर से घटकर 323.52 बिलियन डॉलर रह गया।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4179 डॉलर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4192 डॉलर और नीचे में वायदा 4147 डॉलर प्रति औंस चांदी वायदा 57.75 डॉलर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 57.96 डॉलर और नीचे में वायदा 57.06 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 148400, सोना आरटीजीएस में 145900, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 133700 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 147800 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 215200, चांदी आरटीजीएस 208300, चांदी टंच 215900 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2500 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी चौरसा 214000 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नवरात्रि के छठे दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर के ताजा भाव