• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : निवेशकों की डिमांड कमजोर होने से सोने में गिरावट, चांदी 800 रुपये उछली

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को निवेशकों की डिमांड कमजोर रहने से सोने में गिरावट रही। कामेक्स पर सोना...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 05:24:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 05:24:46 PM (IST)
Indore Sarafa : निवेशकों की डिमांड कमजोर होने से सोने में गिरावट, चांदी 800 रुपये उछली
सोने-चांदी के गहने। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. निवेशकों की डिमांड कमजोर रहने से सोने में गिरावट रही
  2. सोना वायदा घटकर 4185 डॉलर प्रति औंस रहा
  3. चांदी वायदा सुधरकर 61.18 डॉलर प्रति औंस रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को निवेशकों की डिमांड कमजोर रहने से सोने में गिरावट रही। कामेक्स पर सोना वायदा घटकर 4185 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा सुधरकर 61.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इससे भारतीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तो गिरावट रही, वहीं चांदी में लोकल पूछताछ से भाव में सुधार रहा।इंदौर में शुक्रवार को सोना कैडबरी 200 रुपये घटकर 149900 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया, वहीं चांदी चौरसा 600 रुपये बढकर 225800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।


ज्वेलर्स का कहना है कि निवेशक फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति के संकेतों के लिए अमेरिकी रोजगार डेटा का इंतजार कर रहे है। इस बीच, मजबूत डालर और ऊंची ट्रेजरी यील्ड ने बिना ब्याज देने वाली धातु की अपील को सीमित कर दिया।

बाजार की नजर शुक्रवार को बाद में जारी होने वाले सितंबर के नानफार्म पेरोल रिपोर्ट पर टिकी है। अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि अमेरिकी नियोक्ताओं ने लगभग 90,000 नौकरियां जोड़ी होंगी, जो अगस्त के 162,000 से कम है, जबकि बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी पर स्थिर रहने की उम्मीद है।

फेडरल रिजर्व ने पिछले महीने अपनी बेंचमार्क दर को 25 आधार अंक बढ़ाकर 3.75-4.00 फीसदी कर दिया, जो तीन वर्षों में पहली बढ़ोतरी थी, और संकेत दिया कि आगे और वृद्धि हो सकती है।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4185 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4196 डालर और नीचे में वायदा 4133 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 60.18 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 61.55 डालर और नीचे में वायदा 69.20 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 149900, सोना आरटीजीएस में 148000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 135650 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 150100 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 225800, चांदी आरटीजीएस 220900, चांदी टंच 226500 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2430 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी चौरसा 225200 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold silver price today: इंदौर से लेकर रायपुर तक में क्या चल रहा है सोना चांदी का रेट, जानिए यहां अपने शहर का हाल