• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : निवेशकों का रुझान कम होने से सोना घटा, चांदी 700 रुपये उछली

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सट्टेबाजी और निवेशकों की ऊंचे दामों पर लेवाली अटकने से शुक्रवार को देर रात वायदा मार्केट 4200 डालर ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:11:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:11:36 AM (IST)
Indore Sarafa : निवेशकों का रुझान कम होने से सोना घटा, चांदी 700 रुपये उछली
सराफा में दुकान पर शोकेस में रखे गहने। -फाइल फोटो

HighLights

  1. निवेशक गोल्ड की जगह बॉन्ड मार्केट का रुख कर रहे हैं
  2. सटोरियों की सट्टेबाजी और निवेशकों की ऊंचे दामों पर लेवाली अटकी
  3. भारतीय बाजारों में शनिवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की सट्टेबाजी और निवेशकों की ऊंचे दामों पर लेवाली अटकने से शुक्रवार को देर रात वायदा मार्केट 4200 डालर पहुंचने के बाद आंशिक घटकर 4194 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ जिसके चलते भारतीय बाजारों में शनिवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

इंदौर में सोना केडबरी 200 रुपये टूटकर 149800 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी में सप्लाई टाइट रहने और अद्योगिक क्षेत्रों की मांग अच्छी निकलने से कीमतों में तेजी जारी रही। इंदौर में चांदी चौरसा 700 रुपये बढ़कर 225700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।


निवेशक गोल्ड की जगह बॉन्ड मार्केट का रुख कर रहे हैं

एक ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले दिनों में अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में और उसके बाद आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा किया था। इन फैसलों का नकारात्मक असर सोने मार्केट पर दिखा है। सोने के बाजार पर दबाव की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता है। इसके अलावा बॉन्ड यील्ड में लगातार तेजी की वजह से भी गोल्ड का रेट घटा है। निवेशक गोल्ड की जगह बॉन्ड मार्केट का रुख कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से भी सोने पर इस समय दबाव बढ़ा हुआ है।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 149800, सोना आरटीजीएस में 149200 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 136800 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 150000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 225700, चांदी आरटीजीएस 220500, चांदी टंच 226400 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2440 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 225000 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? खरीदारी से पहले चेक करें दिल्ली-मुंबई, इंदौर समेत हर शहर की पूरी रेट लिस्ट