• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa: मुहूर्त में सोने के भाव ऊपर रहे बाद में नरम पड़े, चांदी तेज

मंगलवार को इंदौर सराफा बाजार में नववर्ष लेखन के साथ दीपावली बाद के नए कारोबारी साल की शुरुआत हुई। नववर्ष मुहूर्त में सुबह सोने और चांदी के भाव ऊंचे खुले। मुहूर्त में सोना 145351 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:32:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:32:52 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Sarafa: मुहूर्त में सोने के भाव ऊपर रहे बाद में नरम पड़े, चांदी तेज
दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। -फाइल फोटो

HighLights

  1. सराफा बाजार में नववर्ष लेखन के साथ दीपावली बाद के नए कारोबारी साल की शुरुआत हुई
  2. नववर्ष मुहूर्त में सुबह सोने और चांदी के भाव ऊंचे खुले
  3. मुहूर्त में सोना 145351 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मंगलवार को इंदौर सराफा बाजार में नववर्ष लेखन के साथ दीपावली बाद के नए कारोबारी साल की शुरुआत हुई। नववर्ष मुहूर्त में सुबह सोने और चांदी के भाव ऊंचे खुले। मुहूर्त में सोना 145351 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इसी तरह चांदी भी मुहूर्त में 190501 रुपये प्रति किलो बोली गई। हालांकि शाम को बाजार में दोनों धातुओं के दाम नरम पड़ गए।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों ने पिछले सत्र की तेज रैली के बाद मुनाफावसूली की बिकवाली किए जाने से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कामेक्स पर सोना वायदा घटकर 4073 डॉलर और चांदी वायदा सुधरकर 52.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने के दामों में मंदी रही वहीं चांदी में दोपहर भाव घटने के बाद फिर शाम को कुछ सुधार देखा गया।


सोना केडबरी 900 रुपये घटकर 144300 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया

इंदौर में सोना केडबरी 900 रुपये घटकर 144300 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी चौरसा 600 रुपये बढ़कर 188800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बाजार की नजर आगामी अमेरिकी महंगाई डेटा पर टिकी है, जिससे फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की दिशा का अंदाजा लगाया जा सकेगा। ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में संभावित सफलता को लेकर आशावाद बढ़ा, खासकर पिछले हफ्ते हुए मध्यावधि चुनावों के बाद, जिसमें डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल किया।

इस साल सोने और तेल की कीमतें आमतौर पर विपरीत दिशाओं में चली हैं। ऊर्जा की ऊंची कीमतों ने महंगाई को बढ़ावा दिया और सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदें मजबूत कीं, जिससे सोने पर दबाव पड़ा, क्योंकि यह ब्याज आय नहीं देता। कच्चे तेल की कीमतों में हालिया गिरावट ने उस दबाव को कुछ हद तक कम किया है। कमजोर डॉलर ने भी बुलियन को समर्थन दिया है, क्योंकि इससे अन्य मुद्राएं रखने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, हालांकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स थोड़ा ऊपर चढ़ा था।

फेडरल रिजर्व की महंगाई संबंधी चिंताओं से आगे की बढ़त में रुकावट आ सकती है। फेड अधिकारी लगातार कीमतों के दबाव को नियंत्रण में लाने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं, जबकि व्यापारी दिसंबर में एक और ब्याज दर वृद्धि की उच्च संभावना मान रहे हैं। रिचमंड फेड के अध्यक्ष टॉम बार्किन और शिकागो फेड के अध्यक्ष आस्टन गूल्सबी दोनों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती और लगातार बने महंगाई के दबाव को रेखांकित किया है, जिससे यह संभावना और पुख्ता होती है कि मौद्रिक नीति को प्रतिबंधात्मक बनाए रखना पड़ सकता है या इसे और कड़ा करना पड़ सकता है।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4073 डॉलर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4146 डॉलर और नीचे में वायदा 4068 डॉलर प्रति औंस चांदी वायदा 52.37 डॉलर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 53.71 डॉलर और नीचे में वायदा 52.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 144300, सोना आरटीजीएस में 140900, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 129100 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। एक दिन पूर्व सोना 145200 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 188800, चांदी आरटीजीएस 183300, चांदी टंच 188800 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2400 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। एक दिन पूर्व चांदी चौरसा 188200 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Ratlam Sarafa: रतलाम में चांदी आधी कीमत पर! सोना भी हुआ सस्ता, देखें ताजा भाव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।