_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में दबाव देखा गया है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने के रुख के बाद कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों ही टूटे हैं। इसका सीधा असर भारतीय सराफा बाजारों पर दिखा है, जहां त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों में नरमी आने से खरीदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार इंदौर में सोने और चांदी के रेट इस प्रकार हैं।
बता दें कि आभूषण बनवाते समय बिल में मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3% जीएसटी अलग से जोड़ा जाता है।
स्थानीय सराफा बाजार में सोना केडबरी ₹300 गिरकर ₹1,43,700 प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा ₹2,500 टूटकर ₹1,95,000 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।
रतलाम सराफा: सोना स्टैंडर्ड ₹1,45,950 से ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी चौरसा ₹1,97,500 और टंच ₹1,97,600 प्रति किलो।
उज्जैन सराफा: सोना स्टैंडर्ड ₹1,44,000, सोना रवा ₹1,43,800, चांदी पाट ₹1,96,000, टंच ₹1,95,000 और सिक्का ₹2,500 प्रति नग।