
बिजनेस डेस्क। इंदौर सराफा बाजार में आज 29 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है। ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार, आज सुबह 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,45,806 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,33,558 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,09,354 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का भाव ₹1,99,390 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है। गहनों के अंतिम बिल में मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जोड़ा जाता है।
बुलियन मार्केट के जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी के लिए आने वाले तीन दिन भारी उठापटक वाले साबित हो सकते हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर फैसला लिया जाना है, जिसके बाद गुरुवार को यूरोपीय सेंट्रल बैंक और शुक्रवार को बैंक ऑफ जापान की मॉनेटरी पॉलिसी के नतीजे आएंगे। हालांकि ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन निवेशकों की निगाहें फेड चेयरमैन केविन वार्श के बयानों पर टिकी हैं। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया तनाव को लेकर दिए बयानों से भी बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से बुधवार को कॉमेक्स पर सोना सुधरकर $4,045 प्रति औंस पर आ गया, जो दिन के कारोबार में $4,070 तक पहुंचा था। वहीं चांदी वायदा $53.72 प्रति औंस पर रही। इसका असर इंदौर सराफा पर भी दिखा, जहां बुधवार को सोना केडबरी रवा ₹800 उछलकर ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी चौरसा ₹500 बढ़कर ₹1,97,500 प्रति किलो पर बंद हुई।
यह भी पढ़ें- राशन कार्ड धारकों खुश हो जाओ, अब फ्री राशन के साथ साथ मिलेगा फ्री इलाज