• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa: धनतेरस से पहले चांदी में भारी गिरावट, इंदौर सराफा में 4,100 रुपये गिरे दाम, जानिए 24 और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव

देश भर के सराफा बाजारों में त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 08:23:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 08:23:45 AM (IST)
Indore Sarafa: धनतेरस से पहले चांदी में भारी गिरावट, इंदौर सराफा में 4,100 रुपये गिरे दाम, जानिए 24 और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव
Indore Sarafa: धनतेरस से पहले चांदी में भारी गिरावट, इंदौर सराफा में 4,100 रुपये गिरे दाम, जानिए 24 और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव

HighLights

  1. धनतेरस से पहले चांदी में भारी गिरावट
  2. इंदौर सराफा में चांदी 4,100 रुपये टूटी
  3. दिल्ली सराफा बाजार का हाल

बिजनेस डेस्क। आज 4 नवंबर 2026 को इंदौर सराफा बाजार में 24 कैरेट (999) सोने का भाव 1,42,109 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट (916) सोने की कीमत 1,30,172 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट (750) सोने का भाव 1,06,582 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। शुद्ध चांदी (999) का भाव 1,85,519 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ है।

इंदौर सराफा में चांदी 4,100 रुपये टूटी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और लेवाली घटने के चलते इंदौर में चांदी चौरसा 4,100 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,80,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जो सोमवार को 1,84,300 रुपये पर थी।

इंदौर सराफा बाजार के बंद भाव

  • सोना केडबरी रवा (नकद): 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना आरटीजीएस: 1,37,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अलग)
  • सोना 22 कैरेट: 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अलग)
  • चांदी चौरसा: 1,80,200 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चांदी आरटीजीएस: 1,75,200 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चांदी टंच: 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम
  • चांदी सिक्का: 2,350 रुपये प्रति नग

धनतेरस का त्योहार नजदीक होने के कारण ज्वेलर्स बाजार में बेहतर ग्राहकी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय हलचलों के बावजूद स्थानीय स्तर पर कारोबारी दाम बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं, ताकि कीमतों में स्थिरता से त्योहारी खरीदारी को बढ़ावा मिल सके।


दिल्ली सराफा बाजार का हाल

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल के दामों में नरमी के बीच निवेशक बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमत 700 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी का भाव 2,000 रुपये घटकर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

कामेक्स और अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट

मंगलवार को विदेशी बाजारों में चांदी में जमकर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई.

कामेक्स सोना वायदा: 3,901 डॉलर प्रति औंस पर टिका रहा (कारोबार के दौरान ऊपर में 3,964 डॉलर और नीचे में 3,892 डॉलर दर्ज हुआ)।

कामेक्स चांदी वायदा: 142 सेंट टूटकर 48.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई (ऊपरी स्तर 50.86 डॉलर और निचला स्तर 48.61 डॉलर रहा)।

स्पॉट मार्केट: वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 1.04 प्रतिशत गिरकर 3,905.44 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट चांदी 3 प्रतिशत फिसलकर 48.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

भारत में 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच सकती है सोने की मांग

यह भी पढ़ें- दीवाली पर गिफ्ट में मिला है सोना या भारी भरकम कैश? जानिए किस पर लगेगा टैक्स

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड तोड़ ऊंची कीमतों की वजह से साल 2026 में भारत में सोने की कुल मांग घटकर करीब 650 मीट्रिक टन पर सिमट सकती है। खपत का यह स्तर पिछले छह वर्षों में सबसे निचला स्तर होगा।

सितंबर तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर सोने की मांग 29 प्रतिशत घटकर 162.5 मीट्रिक टन रह गई है। इसमें आभूषणों की खपत में 20 प्रतिशत और निवेश मांग में 40 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। कमजोर मानसून और बढ़ती महंगाई के चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों की आय प्रभावित हुई है। हालांकि, धनतेरस, दिवाली और आगामी शादियों के सीजन से बाजार को कुछ सहारा जरूर मिल सकता है, लेकिन ऊंची कीमतें मांग की रिकवरी को सीमित रख सकती हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।