Indore Sarafa: इंदौर में ₹2,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी गिरा, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट
इंदौर सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है, जहां चांदी फिसलकर ₹2 लाख प्रति किलो के नीचे आ गई है।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 08:00:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 08:00:39 AM (IST)
Indore Sarafa: इंदौर में ₹2,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी गिरा, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेटHighLights
- आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी
- चांदी फिसलकर ₹2 लाख प्रति किलो के नीचे
- इंदौर में ₹2,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी गिरा
बिजनेस डेस्क। इंदौर के सराफा बाजार में आज 28 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। आज सुबह 24 कैरेट (999 शुद्धता) सोने का भाव ₹1,45,190 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का भाव ₹1,32,994 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट (750 शुद्धता) सोने का भाव ₹1,08,893 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी (999 शुद्धता) का भाव ₹2,00,064 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय दबाव से बुलियन मार्केट में मंदी
अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में ऊंचे दामों पर सपोर्ट नहीं मिलने से सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक दबाव का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर भी देखने को मिला है। मंगलवार को इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी ₹600 टूटकर ₹1,43,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी चौरसा ₹2,000 घटकर ₹1,97,000 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 9 डॉलर टूटकर 4,008 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी वायदा 69 सेंट गिरकर 53.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई है।
पुष्य नक्षत्र से पहले ग्राहकी में तेजी के संकेत
दामों में आई इस नरमी से भारतीय सराफा बाजार में अच्छी ग्राहकी के संकेत मिल रहे हैं। एक नवंबर को पुष्य नक्षत्र होने के चलते बाजार में तय समय से पहले ही अच्छी खरीदारी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ज्वेलर्स के अनुसार, मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर रुख का आकलन कर रहे हैं। बुधवार को ब्याज दर बढ़ने की संभावना 9 प्रतिशत है, जबकि दिसंबर में दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद 80 प्रतिशत बताई जा रही है।
इंदौर सराफा में बंद भाव
- सोना केडबरी रवा (नकद): ₹1,43,200 प्रति 10 ग्राम (सोमवार को यह ₹1,43,800 पर बंद हुआ था)
- सोना आरटीजीएस: ₹1,40,900 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)
- सोना 22 कैरेट: ₹1,29,200 प्रति 10 ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)
- चांदी चौरसा: ₹1,97,000 प्रति किलो (सोमवार को यह ₹1,99,000 पर बंद हुई थी)
- चांदी आरटीजीएस: ₹1,91,300 प्रति किलो
- चांदी टंच: ₹1,97,700 प्रति किलो
- चांदी सिक्का: ₹2,400 प्रति नग
यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: क्या जन धन खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर लगता है चार्ज? यहां दूर करें अपना सारा कन्फ्यूजन
सोना खरीदते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के हॉलमार्क निशान वाला सोना ही खरीदें।
- गहनों पर दर्ज 6 अंकों के HUID नंबर को 'BIS Care' ऐप के जरिए वेरिफाई जरूर करें।
- सोने की शुद्धता (कैरेट) जांचने के साथ-साथ वजन, उस दिन का ताजा भाव और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें।
- पक्के बिल में आभूषण का शुद्ध वजन, मेकिंग चार्ज और टैक्स का विवरण साफ तौर पर दर्ज होना चाहिए।
- खरीदारी के बाद असली बिल संभालकर अपने पास सुरक्षित रखें।