• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa: इंदौर में सोने के दामों में सुस्ती, चांदी में उछाल, धनतेरस से पहले क्या चल रहा है 24K, 22K और 18K का ताजा भाव

धनतेरस और दीवाली की खरीदारी से पहले सराफा बाजार में हलचल तेज हो गई है, जहां सोने की कीमतों में नरमी और चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:31:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:31:07 AM (IST)
Indore Sarafa: इंदौर में सोने के दामों में सुस्ती, चांदी में उछाल, धनतेरस से पहले क्या चल रहा है 24K, 22K और 18K का ताजा भाव
Indore Sarafa: इंदौर में सोने के दामों में सुस्ती, चांदी में उछाल, धनतेरस से पहले क्या चल रहा है 24K, 22K और 18K का ताजा भाव

HighLights

  1. सराफा बाजार में हलचल तेज हो गई है
  2. सोने की कीमतों में नरमी दिख रहा
  3. चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा

बिजनेस डेस्क। त्योहारी सीजन के चलते सराफा बाजार में रौनक लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक महीने के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बाद पुष्य नक्षत्र पर उम्मीद से बेहतर कारोबार दर्ज किया गया है। अब सराफा कारोबारियों की पूरी नजर धनतेरस पर टिकी हुई है, जिसे खरीदारी के लिहाज से सबसे शुभ माना जाता है। इंदौर समेत आसपास के प्रमुख बाजारों में धनतेरस की विशेष तैयारियां जोरों पर हैं।

वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव के बीच स्थानीय स्तर पर ज्वेलर्स फिलहाल सोने की कीमतें बढ़ाने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की मजबूती दिखने के बाद भी स्थानीय बाजार में सोने में नरमी बनी हुई है।


इंदौर में 3 नवंबर 2026 को सोने-चांदी के खुदरा भाव

ऑल इंडिया बुलियन और जवेरी बाजार के अनुसार, इंदौर में विभिन्न शुद्धता वाले सोने और चांदी के औसत खुदरा भाव इस प्रकार हैं।

  • 24 कैरेट सोना (999 शुद्धता): ₹1,41,936 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना (916 शुद्धता): ₹1,30,013 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना (750 शुद्धता): ₹1,06,452 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी (999 शुद्धता): ₹1,86,706 प्रति किलोग्राम

(नोट: आभूषण खरीदते समय बिल में मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3% जीएसटी अलग से जोड़ा जाता है।)

इंदौर सराफा बाजार बंद भाव

स्थानीय सराफा बाजार में सोमवार को सोना केडबरी रवा नकद सौदों में आंशिक गिरावट के साथ 1,40,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ, जो शनिवार को 1,40,600 रुपये पर था। वहीं आरटीजीएस भाव में सोना 1,37,000 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) और 22 कैरेट सोना 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, चांदी में 1,500 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली। इंदौर में चांदी चौरसा बढ़कर 1,84,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी आरटीजीएस भाव 1,78,650 रुपये और चांदी टंच 1,84,600 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

रतलाम और उज्जैन सराफा के भाव

रतलाम सराफा: सोना स्टैंडर्ड 1,41,150 से 1,41,200 रुपये प्रति दस ग्राम (आरटीजीएस भाव) रहा। चांदी चौरसा 1,85,000 रुपये और चांदी टंच 1,85,100 रुपये प्रति किलो पर बोली गई।

उज्जैन सराफा: सोना स्टैंडर्ड 1,40,800 रुपये और सोना रवा 1,40,800 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज हुआ। चांदी पाट 1,85,000 रुपये, टंच 1,84,000 रुपये प्रति किलो और चांदी का सिक्का 2,500 रुपये पर बिका।

विदेशी बाजारों का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर भी हलचल बनी हुई है। सोना वायदा 23 डॉलर सुधरकर 3,898 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया, जो दिन के कारोबार में ऊपर में 3,919 डॉलर और नीचे में 3,872 डॉलर तक गया। वहीं चांदी वायदा 122 सेंट बढ़कर 50.31 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज हुआ, जिसने ऊपर में 50.54 डॉलर और नीचे में 48.06 डॉलर का स्तर छुआ।

सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें- धनतेरस-दिवाली पर सोना-हीरा खरीदते समय न करें जल्दबाजी, इन चीजों की जांच बेहद जरूरी

धनतेरस पर सोने के आभूषण खरीदते समय किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए इन जरूरी बातों की जांच जरूर करें।

  • हमेशा बीआईएस (BIS) हॉलमार्क निशान वाले आभूषण ही खरीदें।
  • आभूषण पर दर्ज 6 अंकों के HUID नंबर को BIS Care ऐप के जरिए वेरिफाई जरूर करें।
  • सोने की शुद्धता के साथ-साथ वजन, उस दिन का सोने का भाव और लगने वाले मेकिंग चार्ज की अलग से पड़ताल करें।
  • पक्के बिल में आभूषण का सही वजन, शुद्धता (कैरेट), दर और अन्य सभी चार्ज साफ तौर पर दर्ज होने चाहिए।
  • खरीदारी के बाद इनवॉइस या बिल को हमेशा संभालकर रखें ताकि भविष्य में रीसेल या एक्सचेंज के वक्त कोई परेशानी न आए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।