• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : कीमती धातुओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार आशंकित, चांदी 1100 रुपये और सोना 800 रुपये घटा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अब घटकर 4139 डालर प्रति सेंट और और चांदी 60.35 डालर प्रति सेंट पर आ गई है। दो दिन में ही देखें तो सोने में कम से कम 50 डा...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 06:16:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 06:16:56 PM (IST)
Indore Sarafa : कीमती धातुओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार आशंकित, चांदी 1100 रुपये और सोना 800 रुपये घटा
सोना-चांदी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. जापान के बॉन्ड की यील्ड 3% को पार कर गई है
  2. 10 वर्षीय सरकारी बांड की यील्ड लगातार बढ़ रही है
  3. यह बीते 30 वर्षों का उच्चतम स्तर है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अब घटकर 4139 डालर प्रति सेंट और और चांदी 60.35 डालर प्रति सेंट पर आ गई है। दो दिन में ही देखें तो सोने में कम से कम 50 डालर और चांदी में 1 डालर से ज्यादा की गिरावट आई है। यह दिखा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का ट्रेंड दोनों कीमती धातुओं को सपोर्ट नहीं कर रहा है।

दरअसल दुनियाभर में प्रमुख आर्थिक ताकत वाले देशों में 10 वर्षीय सरकारी बांड की यील्ड लगातार बढ़ रही है। जापान के बॉन्ड की यील्ड 3% को पार कर गई है। यह बीते 30 वर्षों का उच्चतम स्तर है। अमेरिका और जर्मनी के 10 साल के बांड की यील्ड 18 वर्षों में सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है।


दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारी घाटे का सामना कर रही हैं

ये दिख रहा है कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारी घाटे का सामना कर रही हैं या आशंका मेें डरी हुई है। ऐसे में ये सभी अर्थव्यवस्थाएं भविष्य में इसकी भरपाई के लिए नए बांड जारी कर सकती हैं। इसी आशंका में बांड धारक अपने पुराने बांड बेच रहे हैं, ताकि निकट भविष्य में जब सरकारें घाटे की भरपाई के लिए ऊंची ब्याज दरों पर नए बॉन्ड जारी करें, तो उन्हें ज्यादा ब्याज मिल सके। नतीजा यील्ड बढ़ रही है।

मध्य-पूर्व का संकट और गहरा सकता है

वित्त विश्लेषक महेश नटानी कहते हैं कुछ बड़े बांड ट्रेडर्स का मानना है कि नवंबर 2026 में अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद मध्य-पूर्व का संकट और गहरा सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।

आगे महंगाई को बल मिलेगा

दो-चार दिनों से यूरोप से लेकर दुनियाभर के देशों में डीजल संकट का पैनिक तो देखा ही जा रहा है। यानी आगे महंगाई को बल मिलेगा। दूसरी ओर सोने की कीमत और अमेरिका के 10 साल के ट्रेजरी बांड की यील्ड में उल्टा संबंध होता है।

यील्ड बढ़ती है तो सोने का भाव गिरता है और यील्ड घटती है तो सोना चढ़ता है। 21 अगस्त 2026 को जब 10 साल के बांड की यील्ड करीब 4.73 प्रतिशत थी, तब सोना करीब 4660 डालर प्रति ट्रॉय औंस था। 1 अक्टूबर 2026 को यील्ड बढ़कर करीब 5.25प्रतिशत हो गई, जिसके कारण सोने का भाव गिरकर उसी दिन करीब 4202 डालर प्रति ट्राय औंस पर आ गया।

जनवरी 1980 में जब ईरान-इराक युद्ध के कारण सोना 850 डालर प्रति ट्रॉय औंस के शिखर पर था, तब अमेरिका के 10 साल के ट्रेजरी की यील्ड करीब 10.30% थी।उसी साल जून यील्ड बढ़ी करीब 14.50% तक पहुंच गई, जिसके कारण सोने का भाव लुढ़क कर करीब 350 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर आ गया था।ऐसे में आने वाले दिनों में सोने में अच्छी खासी गिरावट को लेकर दुनिया के निवेशक आशंकित है। लिहाजा बाजार में सोने में थोड़ी सी मजबूती के बाद फिर बिकवाली आ जाती है और गिरावट आने लगती है।

भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी में ग्राहकी सुस्त है और बाजार में मंदी का वातावरण दिख रहा है। शनिवार को इंदौर सराफा बाजार में चांदी चौरसा 800 रुपये घटकर 224700 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं सोने में भी 1100 रुपये की गिरावट देखी गई। सोना सोना केडबरी घटकर 149100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बोला गया।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 149100, सोना आरटीजीएस में 147000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 134750 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 149900 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 224700, चांदी आरटीजीएस 218900, चांदी टंच 225500 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2420 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 225800 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold silver price today: इंदौर से लेकर रायपुर तक में क्या चल रहा है सोना चांदी का रेट, जानिए यहां अपने शहर का हाल