• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : सुबह से रात तक चांदी के बाजार में भारी गिरावट, 6700 रुपये टूटी, सोने में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों का रुझान कम होने से मुनाफा वसूली की बिकवाली जारी होने के कारण सोना-चांदी में गिरावट का सप्ताह के तीसरे दिन भ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 09:11:05 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 09:11:05 AM (IST)
Indore Sarafa : सुबह से रात तक चांदी के बाजार में भारी गिरावट, 6700 रुपये टूटी, सोने में भी गिरावट
ज्वेलर्स की शॉप पर शोकेस में रखे गहने। -फाइल फोटो

HighLights

  1. सोना-चांदी में गिरावट का दौर सप्ताह के तीसरे दिन भी जारी रहा
  2. अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों का रुझान कम है
  3. मुनाफा वसूली की बिकवाली जारी होने के कारण गिरावट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों का रुझान कम होने से मुनाफा वसूली की बिकवाली जारी होने के कारण सोना-चांदी में गिरावट का दौर सप्ताह के तीसरे दिन भी जारी रहा।

बुधवार को कामेक्स पर सोना वायदा 38 डॉलर टूटकर 4144 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 178 सेंट घटकर 58.58 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में मंदी का क्रम जारी रहा।

चांदी में भारी मंदी दिख रही है

इंदौर में बुधवार को सोना केडबरी 800 रुपये घटकर 147850 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी में भारी मंदी दिख रही है। सुबह पहले चांदी चौरसा 4200 रुपये टूटकर 219200 रुपये प्रति किलो रह गई। बाद में शाम को भाव और टूटे।


एमसीएक्स पर चांदी ने 21000 रुपये का निचला स्तर छुआ

एमसीएक्स पर चांदी ने 21000 रुपये का निचला स्तर छुआ। नतीजा हुआ कि हाजिर बाजार में शाम को चांदी और 2500 रुपये टूटी और चांदी चौरसा 212500 रुपये बोली जाने लगी। यानि दिनभर में चांदी में कुल 6700 की गिरावट रही।

सराफा व्यवसायी समर्थ सारडा का कहना है कि अचानक चांदी में गिरावट का कारण वैश्विक बाजार की घबराहट को माना जा रहा है। सोने-चांदी के दाम कम होने से आने वाले पुष्यनक्षत्र और धनतेरस की सोने-चांदी के गहनों में ग्राहकी जोरदार रहने की संभावना है।

ग्राहक कीमतें स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं

वर्तमान में बाजार लगातार टूटने से ग्राहक कीमतें स्थिर होने का इंतजार कर रहे है। बाजार स्थितर होने पर ग्राहकों की मांग बाजार में बढ़ना तय है। ब्रेंट क्रूड 106 डालर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा था, जिससे यह जोखिम बढ़ गया है कि ऊर्जा की ऊंची लागत महंगाई के परिदृश्य को जटिल बना सकती है और मौद्रिक नीति को और सख्त करने की जरूरत को बल दे सकती है।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4144 डॉलर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4170 डालर और नीचे में वायदा 4139 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 58.58 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 59.35 डालर और नीचे में वायदा 58.40 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 147850, सोना आरटीजीएस में 145550, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 133400 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 148650 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 219200 (शाम को 212500), चांदी आरटीजीएस 212700, चांदी टंच 220000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2380 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी चौरसा 223400 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नवरात्रि के चौथे दिन सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें दिल्ली से लेकर भोपाल तक के ताजा रेट