
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मज़बूत डॉलर और फेडरल रिज़र्व द्वारा और सख्ती किए जाने की उम्मीदों के कारण सोने के बढ़ते दामों में रुकावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सटोरिये जैसे तेजी लगाने का प्रयास कर रहे थे वो सीमित कर दी है। गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना वायदा मामूली सुधरकर 4123 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया लेकिन चांदी में निवेशकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण दामों में गिरावट देखी गई।
चांदी वायदा भी 120 सेंट घटकर 58.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इधर, भारतीय बाजारों में सोने के गहनों में सीमित पूछताछ रहने से भाव में स्थिरता रही। इंदौर में सोना केडबरी बुधवार के बंद भाव 148700 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा।
वहीं विदेशों में चांदी की कीमतों में आई जोरदार गिराटव के बाद इंदौर में भी चांदी में लेवाली सुस्त रहने से नरमी रही। चांदी चौरास 2500 रुपये टूटकर 222500 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मनना है कि 15-16 सितंबर की एफओएमसी की बैठक के मिनट्स से पता चला कि ज़्यादातर पॉलिसीमेकर्स साल के अंत तक फ़ेडरल फ़ंड्स रेट में एक और बढ़ोतरी को सही मानते थे, सितंबर की बैठक में सभी पॉलिसीमेकर्स ने रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 3.75 से 4 प्रतिशत करने का समर्थन किया।बाज़ार में अभी दिसंबर में रेट बढ़ने की 87 फीसद संभावना है, भले ही हाल के कमज़ोर आर्थिक डेटा ने अक्टूबर में ऐसा होने की उम्मीदों को कम कर दिया हो।
कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4123 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4143 डालर और नीचे में वायदा 4103 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 58.90 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 60.59 डालर और नीचे में वायदा 58.69 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 148700, सोना आरटीजीएस में 147000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 134750 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 148700 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 222500, चांदी आरटीजीएस 215650, चांदी टंच 223200 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2390 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। बुधवार को चांदी चौरसा 225000 रुपये पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए अपने शहर के 24k, 22k और 18k के नए रेट्स