• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : रेपो रेट बढ़ने से चांदी 1200 और सोना 400 रुपये टूटा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने ब्याज दरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का ऐलान ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 07:29:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 07:29:26 AM (IST)
Indore Sarafa : रेपो रेट बढ़ने से चांदी 1200 और सोना 400 रुपये टूटा
सोने-चांदी के गहने। -फाइल फोटो

HighLights

  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है
  2. आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है
  3. इसके बाद यह दर बढ़कर 5.50 फीसद हो गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज दरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद यह दर बढ़कर 5.50 फीसद हो गई है।

खास बात यह है कि फरवरी 2023 के बाद पहली बार आरबीआइ ने रेपो रेट बढ़ाया है। सराफा व्यवसायी समर्थ सारडा का कहा है कि जब आरबीआइ ब्याज दरें (रेपो रेट) बढ़ाता है, तो बैंक एफडी और बांड पर मिलने वाला रिटर्न आकर्षक हो जाता है।


ऐसे में निवेशक बुलियन मार्केट से पैसा निकालकर सुरक्षित और अधिक ब्याज वाले विकल्पों की ओर रुख करते हैं, जिससे शार्ट-टर्म में सोने की मांग घट जाती है और कीमत पर दबाव बनता है। यहीं स्थिति बुधवार को भारतीय बाजारों में देखने को मिली है।

इंदौर सोना केडबरी 400 रुपये टूटकर 148700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1200 रुपये घटकर 225000 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी बाजार में फिलहाल ग्राहकी कम देखी गई है लेकिन आगे सोने-चांदी के गहनों में मांग अच्छी निकलने की उम्मीद है। विदेशों में भी सोना और चांदी वायदा में गिरावट दर्ज की गई।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4115 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4169 डालर और नीचे में वायदा 4113 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 60.10 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 61.48 डालर और नीचे में वायदा 60.02 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 148700, सोना आरटीजीएस में 147150 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 134850 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 149100 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 225000, चांदी आरटीजीएस 218650, चांदी टंच 225700 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2420 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी चौरसा 226200 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए अपने शहर के 24k, 22k और 18k के नए रेट्स