
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात निवेशकों की ऊंचे दामों पर लेवाल सुस्त रहने से सोना-चांदी वायदा में गिरावट दर्ज की गई। कामेक्स पर सोना वायदा 16 डालर टूटकर 4163 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 82 सेंट घटकर 56.93 डालर प्रति औंस पर बंद हुई।
इससे शनिवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली। इंदौर में सोना केडबरी 400 रुपये टूटकर 14800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1600 रुपये घटकर 213600 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का कहना है कि वैश्विक सोने की कीमतें आम तौर पर स्थिर रहीं और इनमें गिरावट का रुझान देखा गया क्योंकि व्यापारी उम्मीद से बेहतर अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों की एक शृंखला के बाद फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में वृद्धि जारी रखने की संभावना पर विचार कर रहे थे।
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के पूर्व ट्रंप ने शुक्रवार देर रात रूस से सतत तेल खरीदने के कारण भारत पर जो अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही थी और वह ग्राहम एक्ट जो 18 अक्टूबर से लागू होने वाला था, उसे टाल दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अभी राष्ट्रीय हित में ये फैसला किया गया है।
इससे डायमंड एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बहुत राहत मिलेगी और साथ ही साथ भारतीय रुपया भी मजबूत होगा। उधर, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली 6 माही (अप्रैल-सितंबर) में भारत का सोना आयात 27 फीसदी घटा है। उल्लेखनीय है इसका मुख्य कारण सोना आयात पर 15 फीसदी की ड्यूटी को देखा जा रहा है। मई में बढ़ाई गई ड्यूटी से इससे आयात काफी महंगा हो गया है।
इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 148000, सोना आरटीजीएस में 145600, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 133500 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 148400 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 213600, चांदी आरटीजीएस 206800, चांदी टंच 214200 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2500 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 215200 रुपये पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नवरात्रि के छठे दिन सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें अपने शहर के ताजा भाव