• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : मुनाफावसूली की बिक्री से चांदी की कीमतें गिरीं, सोने में स्थिरता

तेल की ऊंची कीमतों और ट्रेजरी यील्ड का असर बुलियन बाजार में तेजी को रोक रहा है। गुरुवार को चांदी में मुनाफावसूली की बिकवाली देखने को मिली है। कामेक्स ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:43:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:43:24 PM (IST)
Indore Sarafa : मुनाफावसूली की बिक्री से चांदी की कीमतें गिरीं, सोने में स्थिरता
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. गुरुवार को चांदी में मुनाफावसूली की बिकवाली देखने को मिली
  2. भारतीय बाजार में चांदी में कारोबार सुस्त रहा
  3. सोना केडबरी 150100 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : तेल की ऊंची कीमतों और ट्रेजरी यील्ड का असर बुलियन बाजार में तेजी को रोक रहा है। गुरुवार को चांदी में मुनाफावसूली की बिकवाली देखने को मिली है। कामेक्स पर चांदी वायदा 19 सेंट घटकर 60.41 सेंट प्रति औंस और सोना वायदा भी 16 डालर टूटकर 41.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

भारतीय बाजार में चांदी में कारोबार सुस्त रहने से चांदी चौरसा 600 रुपये घटकर 225200 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं सोना में डिमांड छुटपुट बनी रहने से भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। सोना केडबरी 150100 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा।


ज्वेलर्स का कहना है कि अगस्त में पीसीई प्राइस इंडेक्स महीने-दर-महीने 0.3 फीसद बढ़ा, जो बाजार की 0.4 फीसद की उम्मीद से कम था। इससे तुरंत फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें कम हुईं, हालांकि महंगाई के लगातार बने रहने के जोखिमों के बीच कई फेड अधिकारियों ने सख्त पालिसी का समर्थन जारी रखा। फेड गवर्नर माइकल बार ने कहा कि ऊर्जा की ऊंची कीमतों और एआई से जुड़े मजबूत निवेश ने 2 फीसद महंगाई के लक्ष्य की ओर बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर दिया है।

कामेक्स वायदा पर सोना वायदा 4162 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4192 डालर और नीचे में वायदा 4139 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 60.41 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 61.41 डालर और नीचे में वायदा 59.95 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 150100, सोना आरटीजीएस में 147500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 135200 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 150100 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 225200, चांदी आरटीजीएस 218250, चांदी टंच 225900 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2420 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। बुधवार को चांदी चौरसा 225800 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold silver price today: इंदौर से लेकर रायपुर तक में क्या चल रहा है सोना चांदी का रेट, जानिए यहां अपने शहर का हाल