
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आम परिवारों के किचन का बजट बिगड़ गया है और ये सबकुछ प्याज के दाम बढ़ने से हुआ है। इसके साथ ही अदरक, लहसुन और नींबू जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी महंगी हो गई हैं। जिस वजह से घर में खाना पकाना महंगा हुआ और बाहर खाना भी जेब पर भारी पड़ रहा है, क्योंकि प्याज के बढ़ते दाम रेस्तरां और आवास संबंधी सेवाओं पर भी असर डाल रहे हैं। इन सेवाओं की महंगाई सितंबर में 9.36 प्रतिशत रही। भोजन और पेय पदार्थ परोसने वाली सेवाओं की महंगाई दर 9.39 प्रतिशत दर्ज की गई।
देश में खुदरा महंगाई ने सितंबर में 5 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर लिया है। खाद्य मुद्रास्फीति सितंबर में सालाना आधार पर 7.74 प्रतिशत रही, जो 21 महीने का हाई है। अगस्त में यह 5.97 प्रतिशत और जुलाई में 5.52 प्रतिशत थी।
कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) से मापी जाने वाली खाद्य महंगाई दर सितंबर में 7.74 प्रतिशत हो गई। सबसे ज्यादा प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हालांकि, कुछ सब्जियों में राहत भी देखने को मिली है। आलू की कीमतों में साल-दर-साल 11.50 प्रतिशत की गिरावट आई। टमाटर की कीमतें 8.62 प्रतिशत कम हुईं।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: नवरात्रि के दूसरे दिन गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स