Investment Tips: सोना, शेयर और प्रॉपर्टी… हर निवेश माध्यम के लाभ भी हैं और जोखिम भी
Investment Tips: समय के साथ निवेश को लेकर लोगों की सोच बदली है। हाल के वर्षों में शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शेयर बाजार के अलावा गोल्ड और प्रॉपर्टी भी निवेश के माध्यम हैं। तीन माध्यमों में मुनाफा कमाने का मौका है, तो रिस्क भी है।
Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 01:38:20 PM (IST)
Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 01:38:20 PM (IST)

नेकिया पीठावाला, इंदौर, Investment Tips। निवेश के तीन माध्यमों पर बीते दिनों से निवेशकों का ध्यान है या वे इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। इनमें प्रमुख है- सोना, शेयर मार्केट और रियल एस्टेट। तीनों माध्यम कभी अच्छा रिटर्न देते हैं तो कभी नुकसान या गिरावट से चौंका भी सकते हैं।
ऐसे में इन माध्यमों के अवसर और जोखिम दोनों से परिचित होना जरूरी है। भारत में जब भी निवेश के विकल्पों की बात होती है, तो सोना सबसे पहले आता है। हर कोई इसे खरीदने का सुझाव देता है।
सोना, शेयर और प्रॉपर्टी… क्या अच्छा, कहां रिस्क
- सोना खरीदना बचत को निवेश करने का सरल विकल्प है। लंबे समय में सोने से अच्छा रिटर्न हासिल होता है। व्यक्तिगत उपयोग के लिए इसे गहनों का रूप भी दिया जा सकता है। इससे जुड़े जोखिम भी हैं।
- सोने के दाम मैक्रो इकानामिक कारकों पर निर्भर होते हैं। इसे भौतिक रूप से खरीदना बेचना अपारदर्शी होता है। इसमें चोरी को जोखिम भी बना रहता है। लगातार बनी रहने वाली आय भी इससे नहीं मिलती।
- इसी तरह शेयर बाजार में निवेश के मुकाबले अपेक्षाकृत अच्छा रिटर्न मिलने का अवसर है। यह अत्यधिक तरल होता है। इसमें सिर्फ एक हजार रुपये से भी शुरुआत की जा सकती है। इसमें लंबे निवेश पर टैक्स में छूट का लाभ भी ले सकते हैं।
हालांकि शेयर बाजार में कम समय के लिए निवेश अत्यधिक जोखिम भरा हो सकता है। इसमें बहुत ज्यादा अस्थिरता होती है। सही स्टाक का चयन और बाजार के बारे में हर बार सही अनुमान लगा पाना भी मुश्किल होता है।
इसी तरह रियल एस्टेट में भी अवसर यह है कि इसमें ज्यादा अस्थिरता नहीं होती है। संपत्ति की कीमत बढ़ती ही है। किराए पर देना आसान है और लगातार बनी रहने वाली आय इससे मिलती है।
हालांकि रियल एस्टेट में निवेश के लिए आपके पास ज्यादा पूंजी होना चाहिए। पंजीयन और स्टाम्प ड्यूटी के कारण लेनदेन की कीमत बढ़ जाती है। इसका रखरखाव महंगा हो सकता है साथ ही इसे अचानक बेचकर तरलता हासिल करना मुश्किल होता है।