• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Ratlam Sarafa : सोना-चांदी में लगातार गिरावट से जवाब देने लगा निवेशकों का धैर्य

लगातार नीचे आ रहे मूल्यवान धातु सोना-चांदी के भाव से ऊंचे स्तर पर खरीदी/निवेश करने वालों की हालत पतली होती जा रही है। बाजार ऊपर जाने का नाम नहीं ले रह...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 07:50:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 07:50:48 PM (IST)
Ratlam Sarafa : सोना-चांदी में लगातार गिरावट से जवाब देने लगा निवेशकों का धैर्य
रतलाम में ज्वेलर्स की शॉप पर आभूषण पसंद करती हुईं महिलाएं। -प्रकाश कुमावत

HighLights

  1. हाजर में चांदी 225500 और सोना 149500 रुपये तक
  2. बिल में चांदी 226500 और सोना 151500 रुपये तक
  3. लंबे समय से कीमतों में गिरावट का सिलसिला चल रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : लगातार नीचे आ रहे मूल्यवान धातु सोना-चांदी के भाव से ऊंचे स्तर पर खरीदी/निवेश करने वालों की हालत पतली होती जा रही है। बाजार ऊपर जाने का नाम नहीं ले रहा है तथा जानकारों द्वारा आगामी दिनों में और अधिक बड़ी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। इससे निवेशकों का धैर्य जवाब देने लगा है। ऊंचे भाव पर खरीदी करने वाले कई निवेशक अब बड़े नुकसान में बिकवाली का मन बना रहे हैं।

जनवरी 2026 की तेजी के तूफान में चांदी एमसीएक्स (मशीन) की तुलना में हाजर में 30000 रुपये प्रतिकिलो और सोना 10000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ते मिल रहे थे। वर्तमान अक्टूबर माह में बड़ी गिरावट से सोना-चांदी की कीमतें बिल में मशीन से 1000 से 2000 रुपये तक ऊपर पहुंच चुकी है, वहीं हाजर में लगभग मशीन के बराबर है।


लंबे समय से कीमतों में गिरावट का सिलसिला चल रहा है। जानकारों द्वारा सोना-चांदी के भविष्य के भाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। ज्यादातर जानकार सोना-चांदी के भाव अकल्पनीय निचले स्तर पर जाने की संभावना जताई जा रही है।

भाव ऊपर जाने के आसार भी कम ही नजर आ रहे हैं

दूसरी तरफ वर्तमान वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव के चलते भाव ऊपर जाने के आसार भी कम ही नजर आ रहे हैं। इस कारण से बाजार में न तो लेवाली निकल पा रही है और न ही बिकवाली। तेजी-मंदी में बैठने वाले सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

जनवरी में चार लाख रुपये किलो के पार पहुंची चांदी अब हाजर में करीब 2.25 लाख और सोना 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ चुका है। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 149336 से 150739 रुपये के बीच कारोबार करते हुए 150390 रुपये पर बंद हुआ।

चांदी 224014 से 226896 रुपये के बीच कारोबार करती हुई 225877 रुपये पर बंद हुई। शुक्रवार को गांधी जयंती के चलते भारतीय बाजार में एमसीएक्स पर कामकाज बंद रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामकाज चलता रहा। अब कामकाज की शुरुआत सोमवार से होगी। शनिवार को हाजर कारोबार में सोना 700 रुपये घटकर 149500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 1500 रुपये गिरकर 225500 रुपये किलो पर आ गई। बिल कारोबार में सोना 151500 और चांदी 226500 रुपये रही।

चांदी 1.75 लाख व सोना 33 हजार रुपये नीचे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को स्पाट गोल्ड 4125.35 से 4227.70 डालर के बीच कारोबार करते हुए 4140.68 डालर पर बंद हुआ, वहीं स्पाट सिल्वर 59.6980 से 62.0825 डालर के बीच कारोबार करती हुई 60.3865 डालर पर बंद हुई। जनवरी में चांदी चार लाख रुपये किलो और सोना 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचे थे। वर्तमान में चांदी करीब 1.75 लाख और सोना करीब 33 हजार रुपये तक नीचे आ चुका है।

भविष्य में बड़ा उलटफेर होने की संभावना

सराफा व्यवसायी शुभम मूणत का कहना है कि सोना-चांदी के भाव में लगातार गिरावट से महामंदी का अहसास हो रहा है। डालर मजबूत होता जा रहा है और रुपया नीचे गिरता जा रहा है। सोलह दिवसीय श्राद्ध पक्ष में आठ दिन बीत चुके हैं और एक सप्ताह बाद नवरात्र से त्योहारी धूम शुरू होने वाली है।

ऐसे में लगातार नीचे आ रहे भाव जरूरी खरीदी करने वालों को राहत पहुंचा रहे हैं। मूणत का कहना है कि जिस रफ्तार से बार-बार सोना-चांदी की कीमतों की चाल बदल रही है, उससे भविष्य में भाव को लेकर बड़ा उलटफेर होने की संभावना बन रही है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
03 अक्टूबर 226600 151500
02 अक्टूबर 227100 152700
01 अक्टूबर 226100 151600
30 सितंबर 227100 152600
29 सितंबर 227100 151000
28 सितंबर 228600 153000
26 सितंबर 240100 155000
25 सितंबर 236100 155400

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold silver price today: इंदौर से लेकर रायपुर तक में क्या चल रहा है सोना चांदी का रेट, जानिए यहां अपने शहर का हाल