• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

फ्री में बंटेगा iPhone 17, चंडीगढ़ में लगने जा रहा है 'आईफोन लंगर', देखें सारी डिटेल्स यहां

iPhone 17 जैसा प्रीमियम मोबाइल आपको फ्री में भी मिल सकता है। इसका ऐलान पंजाब के एक जाने माने शख्स ने किया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 06:15:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 06:15:02 PM (IST)
फ्री में बंटेगा iPhone 17, चंडीगढ़ में लगने जा रहा है 'आईफोन लंगर', देखें सारी डिटेल्स यहां
फ्री में बंटेगा iPhone 17

HighLights

  1. फ्री में बंटेगा एक हजार iPhone 17
  2. चंडीगढ़ में लगने जा रहा है 'आईफोन लंगर'
  3. iPhone 17 जैसा प्रीमियम मोबाइल आपको फ्री में मिल सकता है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। iPhone आजकल चर्चा में है, इसी बीच एक जाने माने कारोबारी ने iPhone को फ्री में बांटने का ऐलान कर दिया है। इस शख्स का कहना है कि आपको बस एक मैसेज जय माता दी लिखना होगा और आपको आपका iPhone मिल जाएगा।

राकेश त्रेहान जो अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है, उन्होंने एक गजब का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ‘iPhone लंगर’ का आयोजन करने की घोषणा की है, जिसमें लोगों को मुफ्त में iPhone दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस लंगर में 1,000 आईफोन तक बांटने की व्यवस्था पर बात चर्चा चल रही है। इवेंट 22 सितंबर को चंडीगढ़ और मोहाली में आयोजित किया जाएगा।


VIDEO | Chandigarh: On organising a langar of iPhones on September 22, Raja D King says, "...On September 22, the distribution will begin live here at this very place, in front of everyone. All media are invited. Everyone we invite will be welcome. Those who have come here… pic.twitter.com/PGzYhqHlAx

— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026

1,000 iPhone बंटेगा

राकेश त्रेहान ने बोला है कि वितरण मीडिया और जनता के सामने लाइव होगा और सिर्फ iPhone 17 और उससे ऊपर के मॉडल ही दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि पहले 100 iPhone 17 ऑर्डर किए गए थे अब और 1,000 iPhone तक की व्यवस्था पर बातचीत चल रही है। शुरुआत में चंडीगढ़ में 100 और मोहाली में 200 iPhone बांटने की योजना थी।

ग्रुप में बस ‘जय माता दी’ लिखना होगा

इस गिवअवे के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। लोगों को ग्रुप में ‘जय माता दी’ लिखना होगा। विजेता उन्हीं में से चुने जाएंगे और जो विजेता होगा उनको फोन करके सूचित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- iPhone Duo: अमेरिका में 1 लाख रुपये सस्ता, फिर भारत लाते ही क्यों हो रही है जेब ढीली? समझें कस्टम ड्यूटी का पूरा खेल

कौन है राकेश त्रेहान

राकेश त्रेहान क्रिप्टो ट्रेडर और रियल एस्टेट कारोबारी के रूप में जाने जाते हैं। इन्हें ‘राजा डी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने ‘पेट्रोल लंगर’ का भी आयोजन किया था, जिसमें टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर को 500 रुपये तथा फोर-व्हीलर को 1,000 रुपये के पेट्रोल कूपन बांटे जाने का ऐलान था। हालांकि, कार्यक्रम के दिन भारी भीड़, अव्यवस्था और खराब मौसम के कारण इस इवेंट को रद्द करना पड़ा था।