_m.webp)
बिजनेस डेस्क। इस हफ्ते जबरदस्त हलचल देखने को मिलने वाली है। आज यानी 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच 7 मेनबोर्ड और 13 SME समेत यानी कुल 20 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। ये कंपनियां बाजार से करीब 4,152 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं।
IPO में एलिवेट कैंपसेस का इश्यू सबसे बड़ा होगा, कंपनी करीब 2,100 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही हैं।
Moneyview का IPO 24 सितंबर को खुलने वाला है। कंपनी ने हाल ही में इश्यू का साइज़ कम कर दिया है अब इसमें 750 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10.04 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल हैं।
IT इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस प्रोवाइडर आर्मी इन्फोटेक 23 सितंबर को अपना IPO खुलेगी और नए इश्यू के ज़रिए 300 करोड़ रुपये तक जुटाएगी, जिसके लिए प्रति शेयर 350-375 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया हैं।
ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी एड्रोइट इंडस्ट्रीज इंडिया 23 सितंबर को अपना IPO खुलेगी, ये ₹150.7 करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं। इस IPO में 98.97 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और 13.5 लाख शेयरों का OFS शामिल है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹126-134 प्रति शेयर तय किया गया हैं।
A-One Steels India 24 सितंबर को अपना ₹405 करोड़ का IPO लाएगी। जिसमें ₹355 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹50 करोड़ का OFS शामिल हैं। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹385-405 प्रति शेयर तय किया है।
इसके साथ ही इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में छह लिस्टिंग होंगी। मनिका प्लास्टेक 21 सितंबर को लिस्ट होने वाली है, इसके बाद हीरो मोटर्स, SS रिटेल और जिंदल सुप्रीम (इंडिया) 23 सितंबर को लिस्ट होगी। सोनासेलेक्शन इंडिया और NSE 24 सितंबर से ट्रेडिंग शुरू करने वाले हैं।