• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

ट्रेन में सफर के दौरान खाना मंगवाते हैं तो रुक जाइए, IRCTC ने इन 14 फर्जी वेबसाइटों को किया बैन, गलती से भी न करें ऑर्डर

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं और भूख लगते ही RailRestro, eCatering App जैसे प्लेटफॉर्म्स से खाना ऑर्डर कर देते हैं तो रुक जाइए।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 02:03:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 02:03:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ट्रेन में सफर के दौरान खाना मंगवाते हैं तो रुक जाइए, IRCTC ने इन 14 फर्जी वेबसाइटों को किया बैन, गलती से भी न करें ऑर्डर
ट्रेन में सफर के दौरान खाना मंगवाते हैं तो रुक जाइए, IRCTC ने इन 14 फर्जी वेबसाइटों को किया बैन, गलती से भी न करें ऑर्डर

HighLights

  1. ट्रेन में सफर के दौरान खाना मंगवाते हैं तो रुक जाइए
  2. IRCTC ने इन 14 फर्जी वेबसाइटों को किया बैन
  3. इन जगह से कर सकते है खाना ऑर्डर

बिजनेस डेस्क। सफर के दौरान ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों के लिए IRCTC की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है। आईआरसीटीसी ने उन प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट जारी की है, जहां से खाना ऑर्डर करना आपके लिए खतरा बन सकता है।

यात्रियों की सेहत, खाने की गुणवत्ता और डेटा सुरक्षा को लेकर IRCTC ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अनधिकृत प्लेटफॉर्म्स की सूची जारी की है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से बचें।


लिस्ट में कौन कौन है शामिल

इस लिस्ट में RailRestro, RailMitra, TravelKhana, TrainsCafe, DibRail, RailFood, TravelerFood, FoodOnTrack, eCatering App, KhanaOnline, Trainway, RailMeal और TrainMenu शामिल हैं।

हाल ही में आईआरसीटीसी को इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। कभी खाना नहीं पहुंचने, ऑर्डर रद्द होने और पैसे वापस नहीं मिलने पर शिकायतें मिलती रहीं। ऐसे में सिर्फ खाने की क्वालिटी पर जोखिम नहीं है, बल्कि अनधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर PNR, मोबाइल नंबर, ईमेल और पेमेंट डिटेल साझा करने से डेटा चोरी का भी खतरा हो सकता है।

भूख लगने पर कहां से खाना ऑर्डर करें

यह भी पढ़ें- Free Food in Train: फ्री फ्री फ्री.. भारत की इस ट्रेन में हर यात्रियों को मिलता हैं फ्री ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

IRCTC ने यात्रियों को सिर्फ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, Food on Track ऐप और अधिकृत पार्टनर्स से खाना ऑर्डर करने की सलाह दी है। खाना ऑर्डर करने के लिए आप IRCTC की हेल्पलाइन 1323 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रेन या रेलवे परिसर में अवैध फूड डिलीवरी दिखने पर आप RPF हेल्पलाइन 182 पर शिकायत कर सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।