• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

जबलपुर में दशहरे पर होगी जमकर खरीदारी, किसी ने बुक कराई गाड़ी तो कोई खरीदेगा एसी

ग्राहकों का मानना है कि शुभ दिन पर घर में नया वाहन या सामान लाना सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसी विश्वास के चलते त्योहार के आसपास बाजार में ग्राहकों की ...और पढ़ें

By Deepti MuleyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 08:24:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 08:24:21 PM (IST)
जबलपुर में दशहरे पर होगी जमकर खरीदारी, किसी ने बुक कराई गाड़ी तो कोई खरीदेगा एसी
ग्राहकों ने पहले ही अपनी पसंद के वाहन की बुकिंग करा ली है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार तक बढ़ी रौनक
  2. ऑटोमोबाइल की दुकानों तक पूछताछ बढ़ी
  3. शुभ मुहूर्त में घर लाने की तैयारी जुटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दशहरे के पर्व पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा आज भी लोगों के बीच कायम है। यही वजह है कि त्योहार के मौके पर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। कोई नई कार घर लाने की तैयारी कर रहा है, तो किसी ने दोपहिया वाहन की बुकिंग करा ली है।

दुकानों में ग्राहकों की पूछताछ बढ़ रही

कुछ परिवार दशहरे के शुभ अवसर पर एसी, एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं। शहर में आटोमोबाइल शोरूम से लेकर इलेक्ट्राॅनिक्स दुकानों तक ग्राहकों की पूछताछ बढ़ रही है।

दशहरे पर बाजार में अच्छी बिक्री होगी

ऐसे में कारोबारियों को उम्मीद है कि दशहरे पर बाजार में अच्छी बिक्री होगी और त्योहार के दिन खरीदारी का उत्साह देखने को मिलेगा।

किसी ने कार बुक कराई, तो कोई लेगा दोपहिया वाहन

दशहरे पर वाहन खरीदना कई परिवारों के लिए शुभ शुरुआत का प्रतीक है। इसी सोच के साथ लोग नई कार और बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं। कुछ ग्राहकों ने पहले ही अपनी पसंद के वाहन की बुकिंग करा ली है, ताकि दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में डिलीवरी ली जा सके।


दोपहिया वाहनों को लेकर भी उत्साह

परिवार की जरूरत, बजट और माइलेज को ध्यान में रखते हुए लोग अलग-अलग माॅडल के विकल्प देख रहे हैं। वहीं, युवाओं में स्पोर्टी लुक वाले दोपहिया वाहनों को लेकर भी उत्साह रहता है। कार खरीदने वाले ग्राहक सुरक्षा फीचर्स, माइलेज, आराम और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दे रहे हैं।

गाड़ी बदलकर नई कार लेने की तैयारी

कई परिवार पुरानी गाड़ी बदलकर नई कार लेने की तैयारी में हैं। वाहन कंपनियों की ओर से मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर और फाइनेंस विकल्प भी खरीदारी के फैसले में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

एसी और एलईडी टीवी की भी मांग

दशहरे के मौके पर इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी खरीदारी की तैयारी है। कोई घर के लिए नया एसी लेने की सोच रहा है, तो कोई पुराने टीवी की जगह बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट एलईडी टीवी खरीदना चाहता है। इसके अलावा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी भी त्योहार के बजट में शामिल है।

सर्विस और उत्पाद की उपयोगिता महत्वपूर्ण

ग्राहकों के लिए अब केवल कीमत ही नहीं, बल्कि बिजली की खपत, वारंटी, सर्विस और उत्पाद की उपयोगिता भी महत्वपूर्ण हो गई है। एसी खरीदने वाले लोग इन्वर्टर तकनीक और ऊर्जादक्षता पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, स्मार्ट टीवी में स्क्रीन साइज, पिक्चर क्वालिटी और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स पसंद किए जा रहे हैं।

आफर और आसान किस्तों से बढ़ेगा उत्साह

त्योहारी सीजन में कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के आफर दे रही है। बैंक और फाइनेंस कंपनियों की ओर से आसान किस्तों की सुविधा भी खरीदारी को सुविधाजनक बनाती है। नई वस्तु खरीदने की परंपरा के कारण कई लोग अपनी खरीदारी इसी दिन के लिए टालकर रखते हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के पंजाबी दशहरे की गौरीघाट में धूम, देशभर में प्रसिद्ध है विशेष आतिशबाजी