_20261113_121543_m.webp)
बिजनेस डेस्क। दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल एनवीडिया के सीईओ और फाउंडर जेंसन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन इस्तीफे के बाद उनका एक और महिला से अफेयर सामने आया है और ये महिला एनवीडिया की कर्मचारी है।
इससे पहले हुआंग ने एक चीनी महिला के साथ अपने अफेयर की बात कबूली थी। इस तरह अब तक हुआंग के तीन महिलाओं के साथ संबंध सामने आ चुके हैं।
63 साल के हुआंग की सिंगापुर की कंपनी मेगस्पीड की अधिकारी एलिस हुआंग के साथ निजी संबंध की खबर सामने आई. इसके बाद जेनसन के किम्बर्ली पॉवेल से अफेयर का खुलासा हुआ, किम्बर्ली एनवीडिया में ही वरिष्ठ पद पर रही हैं. अब रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जेनसन हुआंग के एनवीडिया की ही एक और कर्मचारी के साथ संबंध रहे हैं. हालांकि इसके नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
किंबरली पॉवेल (Kimberly Powell) एनवीडिया (Nvidia) में हेल्थकेयर (Healthcare) की वाइस प्रेसिडेंट हैं, जिनका नाम कंपनी के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग के साथ कथित संबंधों और विवाद को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है।
किंबरली पॉवेल साल 2008 में एनवीडिया से जुड़ी थीं और लगभग 18 वर्षों से कंपनी के साथ काम कर रही हैं। साल 2016 में वह सीनियर डायरेक्टर बनीं और 2017 में उन्हें हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया।
एलिस हुआंग और किंबरली पॉवेल के साथ रिश्ते उजागर होने के बाद जेंसन हुआंग पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था, जिसके बाद अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
हुआंग के इस्तीफे से एनवीडिया के शेयरों में काफी गिरावट आई। कारोबार के दौरान यह 10 फीसदी तक गिरा, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 4.34 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी के शेयर में अक्टूबर पीक से 30 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इसका मार्केट कैप अब 4.012 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।