
बिजनेस डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी एनवीडिया के संस्थापक और सीईओ जेन्सेन हुआंग एक संदिग्ध चीनी जासूस के साथ प्रेम संबंध को लेकर बड़े विवाद में घिर गए हैं। 'गॉडफादर ऑफ एआई' कहे जाने वाले हुआंग ने अपने कर्मचारियों और कंपनी बोर्ड के सामने विवाहेतर संबंध होने की बात स्वीकार कर ली है।
अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि जिस महिला के साथ उनके संबंध थे, वह चीन के लिए काम करने वाली एक जासूस हो सकती है। इस खुलासे के बाद एनवीडिया बोर्ड ने राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा को देखते हुए स्वतंत्र निदेशकों की एक उच्चस्तरीय समिति बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- कर्ज में डूबा अमेरिका! फिर भी दुनिया जता रही भरोसा, कनाडा ने लगाया सबसे ज्यादा पैसा और चीन-जापान ने खींचे पीछे हाथ
जांच समिति का गठन
एनवीडिया बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र कानूनी सलाहकारों की मदद से इस मामले की पूरी समीक्षा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी की गोपनीय तकनीकी जानकारी या देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ है।
कौन है ऐलिस हुआंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआंग का संबंध सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' की एग्जीक्यूटिव ऐलिस हुआंग से था। वह पहले चीन में टीवी रिपोर्टर रह चुकी है।
अरबों डॉलर की चिप खरीद
मेगास्पीड दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया की सबसे बड़ी क्लाइंट्स में से एक है, जिसने पिछले दो वर्षों में एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा की चिप्स खरीदी हैं।
सीईओ ने मांगी माफी
जेन्सेन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में माफी मांगते हुए कहा, "मैंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है। मेरी इस हरकत से परिवार को गहरा दुख पहुंचा है और मुझे इसका भारी पछतावा है।"
डोनाल्ड ट्रंप का बचाव
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग का समर्थन करते हुए उन्हें एक अच्छा और सम्मानीय व्यक्ति बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह मामला जल्द सुलझ जाएगा।