_m.webp)
बिजनेस डेस्क। Nvidia के सीईओ जेंसन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी से विदाई के बाद उन्हें करीब 108 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,016 करोड़ रुपये के शेयर छोड़ने पड़ेंगे। अब एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी की 13 साल से CFO रहीं कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 138.4 अरब डॉलर यानी करीब 13.02 लाख करोड़ रुपये है, यानी छूटने वाले शेयर उनकी कुल संपत्ति का महज 0.08% हैं।
चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ संबंधों के खुलासे के बाद से एनवीडिया के शेयरों में लगातार गिरावट की वजह से जेंसन हुआंग की संपत्ति भी तेजी से घट रही है। कुछ ही दिनों में उनका नेटवर्थ करीब 10 अरब डॉलर घट गया है।
कंपनी की इक्विटी कंपनसेशन पॉलिसी के मुताबिक, किसी अधिकारी के कंपनी में लगातार काम करना बंद करने पर उसके अनवेस्टेड RSU (रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट) जब्त हो जाते हैं। हुआंग के पास करीब 3.46 लाख ऐसे यूनिट हैं, लक्ष्य पूरे होने पर उन्हें करीब 3.10 लाख शेयर मिल सकते थे।
यह भी पढ़ें- Nvidia से विदाई के बाद सामने आया जेंसन हुआंग का तीसरा 'चक्कर', शेयरों में 30 फीसदी तक की गिरावट
हुआंग की संपत्ति का बड़ा हिस्सा कंपनी के शेयरों से आता है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, Nvidia में उनकी करीब 3.5% हिस्सेदारी है यानी उनकी कुल संपत्ति का लगभग 97% हिस्सा यहीं से आता है। पिछले दो सालों में हुआंग को हर साल करीब 75 लाख डॉलर यानी लगभग 70.5 करोड़ रुपये कैश कंपनसेशन मिला।
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग के साथ कथित संबंधों को लेकर चर्चा में आईं एलिस हुआंग का बैकग्राउंड काफी चौंकाने वाला है। एलिस हुआंग पहले चीन में एक टेलीविजन पत्रकार के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद वे सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' (Megaspeed) में शीर्ष अधिकारी बन गईं।
यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के सबसे बड़े ग्राहकों में से एक बनकर उभरी है। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेगास्पीड' ने पिछले दो वर्षों के भीतर एनवीडिया से 4.8 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक मूल्य की चिप खरीदी हैं। इसी बड़े कारोबारी लेनदेन और व्यक्तिगत संबंधों के खुलासे के बाद से यह पूरा मामला विवादों में घिर गया है।