
बिजनेस डेस्क। जेन्सेन हुआंग की फिर से एनवीडिया में सीईओ के तौर पर वापसी हो गई है। उनके अफेयर के चलते कई दिनों से उन्हें लेकर कई तरह की बातें चल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने आखिरकार इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनके इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही कंपनी के शेयर गिरने लगे और कंपनी को जोरदार नुकसान होने लगा। जिसके बाद अब उन्हें वापस से सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी कंपनी के सीईओ के इस्तीफा देने के बाद उनकी वापसी हुई है, पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है। जेन्सेन हुआंग से पहले एन नारायणमूर्ति, स्टीव जॉब्स, सैम ऑल्टमैन जैसे कई दिग्गज ऐसा कर चुके हैं।
जब इन्फोसिस मुश्किल दौर से गुजर रही थी तो एन आर नारायण मूर्ति की वापसी जून 2013 में हुई थी, जबकि वह सात साल पहले ही एग्जीक्यूटिव रोल छोड़ चुके थे। साल 2012-13 में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ महज 5.8 फीसदी था जबकि भारत की आईटी इंडस्ट्री इससे दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही थी। उस समय कंपनी के तत्कालीन सीईओ एसडी शिबूलाल पर सवाल उठ रहे थे, ऐसे में नारायण मूर्ति ने कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में वापसी की थी।
आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल की नींव 1976 में स्टीव जॉब्स ने दो लोगों के साथ रखी थी। लेकिन कंपनी के सीईओ जॉन स्कली के साथ मतभेद होने के कारण जॉब्स को 1985 में कंपनी से निकाल दिया गया था। एक दशक बाद ऐपल की हालत खराब हो गई। दिसंबर 1996 में उसने NeXT को खरीदा जिसे जॉब्स ने बनाया था और इसके साथ ही जॉब्स की फिर से ऐपल में वापसी हो गई और उन्होंने कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचा दिया कि आज मार्केट कैप के हिसाब से ऐपल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।
चैटजीपीटी की पेरेंट कंपनी OpenAI के फाउंडर सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने 17 नवंबर, 2023 को बाहर कर दिया था। इसके बाद OpenAI के कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध किया, 770 कर्मचारियों में से 700 से अधिक ने एक पत्र लिखकर कंपनी छोड़ने की धमकी तक दे दी और इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने उन्हें एक एडवांस्ड एआई रिसर्च टीम में अहम भूमिका ऑफर कर दी। आखिरकार बोर्ड को 5 दिन में ही ऑल्टमैन को वापस लाना पड़ा।
जैक डोर्सी ने साल 2006 में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर, जो अब एक्स है, उसकी स्थापना की थी। जैक कंपनी के पहले सीईओ थे लेकिन बोर्ड से मतभेदों के कारण 2008 में उन्हें हटा दिया गया। हालांकि वह चेयरमैन के पद पर बने रहे। मार्च 2011 में उन्होंने एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर ट्विटर में वापसी की और फिर 2015 में उन्हें फिर से सीईओ बना दिया गया, जहां वह नवंबर 2021 तक इस पद पर रहे।
बॉब आइगर ने 15 साल तक डिज्नी के सीईओ रहने के बाद फरवरी 2020 में बॉब चापेक को कमान सौंपी थी और आइगर 2021 तक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहे। लेकिन नवंबर 2022 में कंपनी की आर्थिक हालात बिगड़ने लगी, जिसके बाद बोर्ड ने चापेक को हटाकर आइगर को फिर से बुला लिया।
हावर्ड शूल्ज ने दो बार स्टारबक्स में वापसी की है। साल 2000 में उन्होंने सीईओ पद छोड़ दिया था और चेयरमैन बने रहे। लेकिन 2008 में कंपनी की हालत खराब होने लगी और शूल्ज ने सीईओ के तौर पर वापसी की और 2017 तक इस पद पर रहे। 5 साल बाद फिर से कंपनी ने उन्हें कमान सौंपी। अप्रैल 2022 में वह अंतरिम सीईओ बने और मार्च 2023 तक इस पद पर रहे।
यह भी पढ़ें- Jensen Huang Controversy: एनवीडिया सीईओ ने कबूली बेवफाई, क्या पत्नी को देने होंगे 80 अरब डॉलर?