• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में JIO, लिस्टिंग के साथ बन सकती है देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल व टेलीकॉम यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही है, जो 21 से 23 अक्टूबर तक न...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:31:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:31:40 PM (IST)
देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में JIO, लिस्टिंग के साथ बन सकती है देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी
देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में JIO

HighLights

  1. देश का सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी में रिलायंस
  2. लिस्ट होते ही भारत की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी JIO
  3. पीछे छूट जाएंगी TCS, SBI और LIC जैसी दिग्गज कंपनियां

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल व टेलीकॉम यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही है, जो 21 से 23 अक्टूबर तक निवेशकों की बोली के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने 14 अक्टूबर को अपना RHP फाइल करते हुए 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जिसके ऊपरी बैंड के हिसाब से इस आईपीओ का कुल आकार 30,213 रुपये करोड़ होगा।

बन सकती है चौथी बड़ी कंपनी

इस आईपीओ प्रक्रिया के तहत 26 अक्टूबर को शेयरों का आवंटन पूरा होने के बाद 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में इसकी संभावित लिस्टिंग होगी। 1,119 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का मूल्यांकन लगभग 108.3 अरब डॉलर यानी 10.3 लाख करोड़ से अधिक आंका गया है। यदि लिस्टिंग के दिन कंपनी का मार्केट कैप 10.25 लाख करोड़ के आसपास रहता है, तो यह देश की चौथी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन जाएगी।


इन कंपनियों को छोड़ देगी पीछे

इसी के साथ वह सीधे तौर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) तथा आईसीआईसीआई बैंक को पीछे छोड़ देगी। वहीं, अगर लिस्टिंग में 10 से 20 प्रतिशत तक का प्रीमियम मिलता है, तो यह बाजार मूल्यांकन के मामले में एचडीएफसी बैंक को पछाड़कर तीसरा स्थान भी हासिल कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Jio-Airtel को टक्कर देने की तैयारी में एलन मस्क! बोले Starlink के आने से 'अंबानी के मुनाफे पर पड़ सकता है असर'

वर्तमान में भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (₹16.55 लाख करोड़), भारती एयरटेल (₹11.55 लाख करोड़), एचडीएफसी बैंक (₹11.23 लाख करोड़), आईसीआईसीआई बैंक (₹10.01 लाख करोड़) और एसबीआई (₹8.87 लाख करोड़) शामिल हैं।

इनके बाद टीसीएस (₹8.51 लाख करोड़), बजाज फाइनेंस (₹6.02 लाख करोड़), एलएंडटी (₹5.03 लाख करोड़), एलआईसी (₹4.98 लाख करोड़) और इन्फोसिस (₹4.50 लाख करोड़) का स्थान आता है। जियो प्लेटफॉर्म्स की ₹10.3 लाख करोड़ की अनुमानित वैल्यूएशन पर लिस्टिंग होते ही वह सीधे चौथे पायदान पर जगह बनाकर देश के कॉर्पोरेट जगत के समीकरणों को पूरी तरह बदल देगी।