• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

Jio Platforms IPO: खुलते ही निवेशकों की होड़! जानिए रिटेल और QIB की बोली का हाल

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पर दांव लगाने की होड़ आज देखने को मिल रही है, आइये जानते हैं सारी डिटेल्स।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 12:05:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 12:05:04 PM (IST)
Jio Platforms IPO: खुलते ही निवेशकों की होड़! जानिए रिटेल और QIB की बोली का हाल
Jio Platforms IPO: खुलते ही निवेशकों की होड़! जानिए रिटेल और QIB की बोली का हाल

HighLights

  1. जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी
  2. IPO खुलते ही बड़े संस्थागत निवेशकों ने इसमें बोली लगाई
  3. पूरे IPO को अब तक 65 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला

बिजनेस डेस्क। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। IPO खुलते ही बड़े संस्थागत निवेशकों ने इसमें बोली लगाई और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी महज 28 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, पूरे IPO को अब तक 65 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। सुबह 10 बजे तक इसका सब्सक्रिप्शन स्तर 2.86 गुना तक पहुंच गया।

बड़े संस्थागत निवेशकों की तुलना में छोटे निवेशकों की ओर से कम मांग देखने को मिली है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 11 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से में अब तक 8 फीसदी बोलियां मिलीं।


यह भी पढ़ें- Jio Platforms IPO में पैसा लगाएं या नहीं? Paytm, LIC और Hyundai समेत बड़े IPOs की लिस्टिंग का पूरा सच जानिए यहां

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹8,109 करोड़

19 अक्टूबर को IPO खुलने से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स ने 212 एंकर निवेशकों से करीब 8,109.84 करोड़ रुपये जुटाए थे। इन निवेशकों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और प्रूडेंशियल जैसे बड़े नाम शामिल थे।

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 12 शेयरों का एक लॉट बनाया है, यानी निवेशकों को कम से कम 13,428 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें कि कर्मचारियों के लिए कंपनी ने एक शेयर पर 54 रुपये की छूट दी है।