
बिजनेस डेस्क। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन टीवी की वारिस काव्या मारन इन दिनों लाइमलाइट में हैं। उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज है, वो कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंद्रन से शादी रचाने जा रही हैं।
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंद्रन की शादी की खबर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के एक्स पोस्ट से कंफर्म हो रही है। जिसमें काव्या मारन के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन सीएम को जुबिली हिल्स वाले घर में इनविटेशन देने के लिए पहुंचे।
एक्स पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने 21 नवंबर को चेन्नई में हो रहे शादी के रिसेप्शन के लिए इनवाइट किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 नवंबर को ग्रीस में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे और चेन्नई के फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन होगा।
शादी की खबरों की वजह से काव्या मारन की नेटवर्थ और फैमिली बैकग्राउंड की खूब चर्चा हो रही है, आइये जानते हैं उनके बारे में सबकुछ।
काव्या मारन सन ग्रुप चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं, उनकी व्यक्तिगत कुल संपत्ति लगभग ₹400 करोड़ से ₹500 करोड़ (करीब $50 मिलियन) के बीच आंकी गई है। जबकि उनके पिता कलानिधि मारन की नेटवर्थ 2.6 बिलियन डॉलर यानी लगभग 24,629.34 करोड़ रुपये है।
अनिरुद्ध रविचंद्रन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। साल 2012 में उनका 'कोलावरी डी' गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा भी कई फिल्मों में उनके गाने पॉपुलर हुए, जिनमें जेलर, लियो, जवान, विक्रम, मास्टर जैसी फिल्में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- नीता अंबानी को पीछे छोड़ ये महिला बनी देश की सबसे अमीर शख्सियत, जानें कितनी है नेटवर्थ और कैसे दे रही टक्कर