_m.webp)
बिजनेस डेस्क। HCL की रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनकी संपत्ति ₹2.79 लाख करोड़ है। पिछले साल रोशनी रातों रात एशिया की सबसे अमीर अमीर बन गई थी।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स के अनुसार, पिछले साल एचसीएल ग्रुप के फाउंडर शिव नादर ने अपनी बेटी रोशनी नादर को एचसीएल का 47 फीसदी हिस्सेदारी दे दिया है. ये हिस्सेदारी मिलते ही रोशनी कंपनी में सबसे बड़ी शेयर होल्डर बन गई और साथ ही रातों रात एशिया की सबसे अमीर महिला भी बन थी।
नेटवर्थ के मामले में रोशनी ने अंबानी फैमिली को पीछे छोड़ दिया है. यहां हम मुकेश अंबानी की नहीं बल्कि उनकी वाइफ नीता अंबानी की बात कर रहे है.
अगर नीता अंबानी की संपत्ति के साथ रोशनी की नेटवर्थ की तुलना करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी की कुल संपत्ति 2500 करोड़ रुपये के करीब हैं. जबकि हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, रोशनी नादर मल्होत्रा की कुल संपत्ति 2.79 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 33.5 अरब डॉलर हैं। रोशनी नीता अंबानी की संपत्ति से काफी आगे निकल गई है. यहां तक कि उन्होंने सावित्री जिंदल, अजीज प्रेमजी तक को भी पीछे छोड़ दिया है, हालांकि अंबानी और अडानी की नेटवर्थ अब भी रोशनी से काफी ज्यादा है.
पिछले साल पिता से हिस्सेदारी मिलने के बाद रोशनी नादर के पास वामा दिल्ली की 12.94 फीसदी हिस्सेदारी और एचसीएल कॉर्प की 49.94 फीसदी हिस्सेदारी हो गई थी और कुल संपत्ति 35.9 अरब डॉलर यानी करीब 31,30,31,34,67,080 रुपये.
यह भी पढ़ें- Hurun Rich List 2026: अंबानी नहीं, अदाणी हैं देश के सबसे अमीर शख्स, देखें टॉप-10 अरबपतियों की सूची
रोशनी नादर एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं. उन्होंने साल 2020 में अपने पिता से एचसीएल टेक्नोलॉजीज की कमान संभाली और भारत की पहली महिला बन गईं, जो किसी लिस्टेड आईटी कंपनी की अध्यक्ष बनीं. रोशनी ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी. उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल करने के बाद सीएनएन और स्काई न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में न्यूज प्रोड्यूसर के रूप में काम किया. लेकिन बाद में वो अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हुईं.