
बिजनेस डेस्क। आज हम आपको भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में बताने वाले हैं, जहां बाकी सब जगह से सस्ता सोना मिलता है।
हम बात कर रहे हैं केरल की, इस राज्य में सोना बाकी सब जगह से थोड़ा सस्ता मिलता है। केरल में लोगों के बीच सोना खरीदने का चलन काफी पुराना है, यहां शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान सोने की जमकर खरीदारी होती है। इसके अलावा राज्य में ज्वेलरी की बहुत सारी दुकानें हैं। दुकानों के बीच ग्राहकों को अपने पास बुलाने के लिए तगड़ा कॉम्पिटीशन चलता है, जिसका फायदा खरीदारों को मिलता है।
सोने की मजबूत मांग, ज्वेलरी की बड़ी संख्या में दुकानें और कारोबार का पुराना नेटवर्क होने की वजह से केरल में सोना थोड़ा सस्ता मिलता है। कोच्चि को सोने के व्यापार का एक अहम केंद्र माना जाता है, यहां ज्वेलरी दुकानों के बीच प्रतिस्पर्धा होने की वजह से ग्राहकों को बेहतर ऑफर और कम मेकिंग चार्ज में सोना खरीदने का मौका मिल जाता है।
सिर्फ केरल ही नहीं तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी सोने की खरीदारी के लिए अच्छे बाजार हैं।
ऐसे में इन राज्यों में खरीदारों को अच्छे दामों में सोना मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Gold Overdraft Facility: लॉकर में सोना रखने का झंझट खत्म! 20 लाख के गोल्ड पर 15 लाख तक क्रेडिट लिमिट