_20261125_1423_m.webp)
बिजनेस डेस्क। पंजाब के तीन भाइयों ने कमाल कर दिया है, बिना किसी बड़े विज्ञापन और बहुत सारे पैसे के बड़े-बड़े ब्रांड्स को टक्कर दे रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं लाहौरी जीरे की, इन दिनों लोग कोका-कोला, फैंटा, मिरिंडा और पेप्सी जैसी कोल्ड ड्रिंक्स की जगह लाहौरी जीरा पीना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यह एक हेल्दी ड्रिंक है और इससे स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता। यह एक सोडा बेस्ड ड्रिंक है, जिसमें जीरा के साथ मसाला है तो यह पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि इस ड्रिंक का आइडिया कैसे आया, इसकी शुरुआत कैसे हुई और कितनी कमाई कर रहा है.
लाहौरी जीरा की शुरुआत घर की रसोई से हुई थी और आज कंपनी की सालाना कमाई करीब 1,112 करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है।
साल 2017 में पंजाब के तीन कजिन भाइयों सौरभ मुंजाल, निखिल डोडा और सौरभ भूटना ने इसकी शुरुआत की थी। एक दिन तीनों घर पर बैठे थे, तभी निखिल डोडा ने किचन में ही मौजूद साधारण चीजों से जीरे वाली एक ठंडी और मसालेदार ड्रिंक बनाई। तीनों को इसका स्वाद काफी पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने सोचा कि इस ड्रिंक को बाजार में बेचना चाहिए। परिवार से शुरुआती आर्थिक मदद लेकर उन्होंने अपना कारोबार शुरू कर दिया। करीब 9 साल में यह एक बड़ा ब्रांड बनकर उभर गया है। लाहौरी जीरा की लोकप्रियता के पीछे इसकी कम कीमत एक बड़ी वजह है, इसकी एक बोतल सिर्फ 10 रुपये में मिलती है।
कंपनी के CEO सौरभ मुंजाल ने बताया है कि पिछले साल कंपनी ने अपना प्रोडक्शन दोगुना करके रोजाना 12 लाख बोतल कर दिया था। इसके बाद भी कंपनी ग्राहकों की मांग पूरी नहीं कर पा रही है, यानी बाजार में इस ड्रिंक की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल उसका सालाना कारोबार 115 से 120 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,112 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Amul Success Story: गांव, गाय और क्रांति से खड़ी हुई ये कंपनी, आज है देश की सबसे बड़ी ब्रांड