_m.webp)
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (PT&D) कारोबार को भारत, सऊदी अरब और UAE में ₹10,000 से ₹15,000 करोड़ के कई इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने 5 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।
UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात में कंपनी को 132/11 kV सबस्टेशन बनाने और उससे जुड़े केबलिंग कार्यों का ऑर्डर मिला है।
सऊदी अरब में एलएंडटी को 380 kV की बिजली पारेषण (Power Transmission) लाइनों और उपकेंद्रों से जुड़े ऑर्डर मिले हैं।
विशाखापत्तनम में ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने का ऑर्डर मिला है, जिसमें ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशनों का निर्माण शामिल है।
यह भी पढ़ें- IndiGo Flight Rate Hike: आज से महंगी हुईं इंडिगो की फ्लाइट्स, देखें घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के नए रेट्स
L&T के PT&D के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और हेड जोजी सेबेस्टियन ने कहा कि ये ऑर्डर कंपनी की इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट को पूरा करने की क्षमता को दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रिड को मजबूत करने, रिन्यूएबल एनर्जी को जोड़ने और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के बीच कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी, प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन क्षमता और ग्लोबल मौजूदगी का इस्तेमाल कर रही है।