
बिजनेस डेस्क। हम सबको पता है कि एक ही परिवार में लोगों को कई गैस कनेक्शन रखने को नहीं मिलते हैं। ऐसे में मकान मालिक और किरायेदार को दो गैस कनेक्शन मिलेंगे या नहीं, आइए जानते हैं।
आमतौर पर एक एड्रेस या घर पर एक ही एलपीजी कनेक्शन होता है। लेकिन अगर आपने एक्स्ट्रा इनकम के लिए घर में किरायेदार रख लिया है, तो क्या वह अलग से गैस कनेक्शन रख पाएगा?
अगर घर में मकान मालिक और किरायेदार अलग-अलग रहते हैं और दोनों के किचन भी अलग हैं, तो ऐसी स्थिति में वे अलग गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
साफ सा मतलब है कि गैस कनेक्शन के लिए मकान मालिक और किरायेदार को अपने अलग-अलग रसोई घर के बारे में बताना होगा।
किरायेदार को अलग गैस कनेक्शन के लिए गैस एजेंसी में ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा करना होगा, जिसमें किरायेदार की पहचान और परिवार से जुड़ी जानकारी की जांच की जा सकती है।
किरायेदार को एड्रेस प्रूफ देना पड़ सकता है; यानी रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल और दूसरे जरूरी दस्तावेज देने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Rule Changing from November: 1 नवंबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
अगर नियमों का पालन नहीं किया गया और एक ही किचन के लिए दो अलग-अलग कनेक्शन लिए जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है।
बता दें कि अगर मकान मालिक और किरायेदार एक ही किचन में खाना बनाते हैं, तो उन्हें सिर्फ अलग-अलग रहने के आधार पर नया गैस कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।