e-KYC नहीं तो सब्सिडी नहीं, LPG ग्राहकों जल्दी से कर लें ये काम, देखें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस यहां
LPG e-KYC: हर माताओं बहनों के लिए जरूरी खबर है अगर आपने अपने LPG गैस की e-KYC नहीं की तो आपको कोई सब्सिडी नहीं मिलेगा, जिसके बाद आपको गैस भरवाने के लि...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 04:07:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 04:07:29 PM (IST)
e-KYC नहीं तो सब्सिडी नहींHighLights
- e-KYC नहीं तो सब्सिडी नहीं
- LPG ग्राहकों जल्दी से कर लो ये काम
- E-Kyc कैसे करें,स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
बिजनेस डेस्क। LPG ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है, अब आपको अगर सब्सिडी का फायदा उठाना है तो आपको e-KYC करवाना होगा।
1 अक्टूबर से पहले सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को बायोमेट्रिक e-KYC कराना जरूरी होगा। अगर नहीं कराया तो सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपये की सब्सिडी नहीं मिल पाएंगी।
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि फर्जी LPG कनेक्शन की पहचान करके उन्हें बंद किया जाएं और सब्सिडी सही परिवार तक पहुंच सके.
E-Kyc कैसे करें,स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- अपने फोन में Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें और जिस भी कंपनी का गैस कनेक्शन आपके पास है (Indane, HP Gas या Bharat Gas), उसका ऐप भी डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- यहां आपको eKYC का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- फिर फेस वेरिफिकेशन (Face Verification) करना होगा। ध्यान दें कि वेरिफिकेशन उसी व्यक्ति का होगा जिसके नाम पर गैस कनेक्शन रजिस्टर्ड हैं।
यह भी पढ़ें- 3 Financial Decisions: पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
बता दें कि LPG ग्राहक बायोमेट्रिक e-KYC नहीं कराना चाहते या किसी वजह से नहीं करा पा रहे हैं, उन्हें भी सिलेंडर मिलेगा, बस सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.