• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

LPG Cylinder Price: करोड़ों लोगों को 642 रुपये में मिल रहा है 1,267 रुपये वाला सिलेंडर

LPG Cylinder Price: बिना रेट घटे ही करोड़ों लोगों को 642 रुपये में मिल रहा है 1,267 रुपये वाला सिलेंडर, इंडियन ऑयल ने समझाया सब्सिडी का पूरा गणित।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 08:20:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 08:20:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
LPG Cylinder Price: करोड़ों लोगों को 642 रुपये में मिल रहा है 1,267 रुपये वाला सिलेंडर
LPG Cylinder Price: करोड़ों लोगों को 642 रुपये में मिल रहा है 1,267 रुपये वाला सिलेंडर

HighLights

  1. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज न तो कोई बढ़ोतरी हुई
  2. करोड़ों लोगों को 642 रुपये में मिल रहा है 1,267 रुपये वाला सिलेंडर
  3. इंडियन ऑयल ने समझाया सब्सिडी का पूरा गणित

बिजनेस डेस्क। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में आज न तो कोई बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई कटौती की गई है, लेकिन इसके बावजूद देश के करोड़ों परिवारों को 1,267.24 रुपये की लागत वाला सिलेंडर महज 642 रुपये में मिल रहा है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट साझा कर इसके पीछे का पूरा सरकारी गणित समझाया है। कंपनी ने बताया कि हर सिलेंडर के पीछे सरकार का बड़ा आर्थिक सहयोग है, ताकि आम लोगों के घर का बजट संतुलित बना रहे।


आखिर 642 रुपये में कैसे मिल रहा है सिलेंडर?

इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत 942 रुपये है। लेकिन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सीधी सब्सिडी दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। इस तरह उज्ज्वला लाभार्थियों को यह सिलेंडर प्रभावी रूप से सिर्फ 642 रुपये में पड़ रहा है।

तेल कंपनियों को भी सरकार दे रही है अतिरिक्त मदद

IOCL ने अपनी पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली में एक घरेलू सिलेंडर की वास्तविक लागत 1,267.24 रुपये बैठती है। ग्राहकों पर महंगाई का बोझ न पड़े, इसलिए सरकार उज्ज्वला ग्राहकों को 300 रुपये की सब्सिडी देने के साथ-साथ तेल कंपनियों को भी प्रति सिलेंडर 325.24 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दे रही है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 में एलपीजी बिक्री पर हुई करीब 60,000 करोड़ रुपये की अंडर-रिकवरी की भरपाई के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये के मुआवजे को भी मंजूरी दी थी।

किसे मिलता है इस सब्सिडी का लाभ?

300 रुपये की यह सब्सिडी केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को ही मिलती है, जबकि सामान्य घरेलू कनेक्शन रखने वाले ग्राहकों को यह छूट नहीं मिलती। मई 2016 में शुरू हुई इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाते हैं। जून 2026 में सरकार ने साल के पहले चार रिफिल तक 300 रुपये की यह सब्सिडी देने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- Indore-Ratlam Sarafa: 1,100 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 5,400 रुपये टूटी, जानें आज का ताजा भाव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।