• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

आज से बदल गए ये बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर दूध तक सब हुआ महंगा, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम नागरिकों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों (Rules Changed from 1st September) में बड़ा बद...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 04:04:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 04:04:03 PM (IST)
आज से बदल गए ये बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर दूध तक सब हुआ महंगा, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
सितंबर की पहली तारीख से देश में हुए बड़े बदलाव।

HighLights

  1. सितंबर की पहली तारीख से देश में हुए बड़े बदलाव
  2. गैस सिलेंडर से लेकर SEBI ETF तक बदले नियम
  3. टाटा-हुंडई की गाड़ियां और कमर्शियल LPG महंगा

बिजनेस डेस्क। सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम नागरिकों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों (Rules Changed from 1st September) में बड़ा बदलाव हो गया है। इनमें से कुछ बदलावों से जहां आम उपभोक्ता के बजट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बनाया गया है। 1 सितंबर से लागू हुए इन प्रमुख नीतिगत व व्यावसायिक परिवर्तनों का सीधा प्रभाव हर वर्ग पर पड़ेगा।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा

तेल विपणन कंपनियों ने हर महीने की पहली तारीख को होने वाली समीक्षा के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले के तहत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के चलते रेस्टोरेंट, ढाबों और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े संस्थानों की परिचालन लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।


घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए e-KYC अनिवार्य

घरेलू रसोई गैस कनेक्शन धारकों के लिए e-KYC की प्रक्रिया पूर्ण कराने की तय अंतिम तिथि 31 अगस्त समाप्त हो चुकी है। जिन उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय सीमा तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है, उन्हें अब सिलेंडर की नई बुकिंग कराने में तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, ई-केवाईसी न होने की स्थिति में सरकार द्वारा मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी पर भी रोक लगाई जा सकती है। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए अपने संबंधित गैस वितरक से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है।

टाटा और हुंडई की गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा

यदि आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको अधिक जेब ढीली करनी होगी। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों टाटा मोटर्स और हुंडई ने 1 सितंबर से अपने विभिन्न वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी है। टाटा मोटर्स ने मॉडल और वैरिएंट के आधार पर अपनी कारों व एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है। वहीं, हुंडई ने भी अपने वाहनों के दाम बढ़ाकर ग्राहकों को झटका दिया है।

मुंबई में दूध के साथ ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के निवासियों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। शहर में तबेले (लूज) के दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद यहां दूध का भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके साथ ही, स्थानीय परिवहन सेवाओं के तहत ऑटो-रिक्शा और टैक्सी के संशोधित किराये लागू कर दिए गए हैं। अब मुंबई में टैक्सी के किराये में 2 रुपये प्रति किलोमीटर और ऑटो के किराये में 1 रुपये प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।

एयरपोर्ट्स पर फिजिकल बोर्डिंग पास स्टैंपिंग की व्यवस्था खत्म

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने यात्रा अनुभव को अधिक सुगम बनाते हुए बड़ी राहत प्रदान की है। अब भारतीय हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के दौरान बोर्डिंग पास पर भौतिक मुहर (फिजिकल स्टैंप) लगवाने की पुरानी अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। विदेशी उड़ानों के यात्री अब अपने स्मार्टफोन पर प्रदर्शित इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसके प्रिंटआउट के माध्यम से ही इमिग्रेशन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए वरदान है यह योजना, खर्च करें सिर्फ 10% और सरकार करेगी 90% तक की मदद, पाएं लाखों का मुनाफा

SEBI ने लागू किए ETF ट्रेडिंग के नए मानक

पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) द्वारा गोल्ड और सिल्वर समेत विभिन्न एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के लिए जारी किए गए नए नियम 1 सितंबर से प्रभावी हो गए हैं। नई व्यवस्था के तहत ईटीएफ के बेस प्राइस का निर्धारण पिछले कारोबारी दिन के अंतिम 30 मिनट के दौरान हुए कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम के औसत मूल्य के आधार पर किया जाएगा। इस व्यवस्था से ईटीएफ का मूल्य बाजार की वास्तविक और सटीक स्थितियों के अनुरूप बना रहेगा।