
बिजनेस डेस्क। म्यूचुअल फंड एसआईपी (SIP) के जरिए आज के समय में हर कोई निवेश कर रहा है। अगर आप भी म्यूचुअल फंड एसआईपी में हर महीने 15,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड तैयार करने में आपको कितना समय लगेगा, आइए इसका पूरा गणित समझते हैं।
म्यूचुअल फंड में वेल्थ क्रिएशन के लिए 15-15-15 का नियम काफी लोकप्रिय है। इसका सीधा मतलब है कि 15,000 रुपये हर महीने, लगातार 15 साल तक निवेश करना और उस पर सालाना 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलना।
अगर आप हर महीने 15,000 रुपये लगातार 15 साल तक जमा करते हैं, तो आप कुल 27 लाख रुपये का निवेश करेंगे। 15 प्रतिशत के सालाना चक्रवृद्धि रिटर्न के हिसाब से आपको करीब 74.52 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। 15 साल पूरे होने पर आपका कुल फंड बढ़कर करीब 1.01 करोड़ रुपये का हो जाएगा।
निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड में 15 प्रतिशत का रिटर्न पूरी तरह तय या गारंटीड नहीं होता है। आपके चुने हुए फंड के प्रदर्शन और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के आधार पर यह रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है। हालांकि, लंबी अवधि के इक्विटी म्यूचुअल फंड में आमतौर पर 12 से 17 प्रतिशत तक का औसत रिटर्न देखने को मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- 10 साल में बनाना है 1 करोड़ का पोर्टफोलियो? जानिए किन किन जगहों पर निवेश करना होगा सही