
बिजनेस डेस्क। म्यूचुअल फंड में निवेश का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है और निवेश करने वाले में महिलाओं की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं।
महिला निवेशकों की इक्विटी म्यूचुअल फंड में हिस्सा 40% था, जो मार्च 2025 में बढ़कर 65% हो गया। वहीं, पूरे म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में इक्विटी निवेश का हिस्सा इसी अवधि में 27% से बढ़कर 45% हुआ।
AMFI- Crisil Factbook 2026 के मुताबिक, मार्च 2026 तक म्युचुअल फंड के हर चार निवेशकों में करीब एक महिला हैं। कुल निवेशकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 26.4 फीसदी रही हैं।
पिछले पांच साल में महिलाओं की म्युचुअल फंड में कुल संपत्ति करीब तीन गुना बढ़कर 15.88 लाख करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2021 में ये 5.84 लाख करोड़ रुपये था यानी पांच साल में महिलाओं के निवेश में 10.04 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।
छोटे शहरों और कस्बों वाले लोग भी निवेश करने में पीछे नहीं है। जुलाई 2026 तक म्यूचुअल फंड के कुल AUM का 65.9% हिस्सा इनका इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स में था। जबकि T30 लोकेशंस यानी बड़े शहरों में ये हिस्सा 39.8% रहा। हालांकि कुल म्यूचुअल फंड AUM में बड़े शहरों का योगदान अभी भी ज्यादा हैं।
सिर्फ 5 साल में इक्विटी म्यूचुअल फंड का AUM तीन गुना से ज्यादा
अगस्त 2021 से अगस्त 2026 के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड का AUM 12.3 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 39.2 लाख करोड़ रुपए हो गया हैं। पिछले पांच साल में काफी बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इक्विटी फंड फोलियो की संख्या 7.3 करोड़ से बढ़कर 18.9 करोड़ हो गई, निवेश करने वाले अकाउंट्स की संख्या भी लगातार बढ़ी हैं।
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले फोलियो की संख्या बाजार में गिरावट के दौरान भी बढ़ती रही हैं। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच इक्विटी AUM 30.6 लाख करोड़ रुपए से घटकर 27.4 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसके बावजूद इक्विटी फोलियो की संख्या 15.7 करोड़ से बढ़कर 16.2 करोड़ हो गई। इसका साफ सा मतलब है कि इक्विटी फंड का कुल AUM तो घटा, लेकिन निवेश से जुड़े फोलियो की संख्या बढ़ी ही हैं।
फरवरी से मार्च 2026 के बीच भी इक्विटी AUM 35.4 लाख करोड़ रुपए से घटकर 32.0 लाख करोड़ रुपए हो गया था। इसके बावजूद इक्विटी फोलियो की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली।
अगस्त 2025 से अगस्त 2026 के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड का AUM करीब 18.5% बढ़कर 33.1 लाख करोड़ रुपए से 39.2 लाख करोड़ रुपए हो गया हैं और इक्विटी फोलियो की संख्या करीब 9.2% बढ़ी। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 में इक्विटी फोलियो 17.32 करोड़ थे, जो अगस्त 2026 में बढ़कर 18.92 करोड़ हो गए।
यह भी पढ़ें- 3 Financial Decisions: पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
31 अगस्त 2026 तक पांच साल की अवधि में निफ्टी 50 TRI का CAGR 8.32% रहा। वहीं इक्विटी फंड कैटेगरी का औसत रिटर्न इसी अवधि में 12.84% रहा।
बता दें कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में 29,329 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया।