
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।
कभी यह अभिनेता सिर्फ 35 रुपये कमाता था और आज वो 80 करोड़ की संपत्ति छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गए।
नाना पाटेकर ने अपनी मेहनत से दुनिया भर में एक अलग ही पहचान बनाई है। सिर्फ 13 साल की उम्र से वो मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में फिल्म पोस्टर पेंट करने का काम करते थे। रोज करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर काम पर जाते थे, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 35 रुपये महीने मिलते थे।
आज वो अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़कर चले गए हैं। आइए जानते हैं उनके पास कितनी प्रॉपर्टी और क्या-क्या इनकम सोर्स थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते थे। यह रकम उनके फिल्म के रोल और प्रोडक्शन के हिसाब से अलग-अलग रहती थी। एक्टिंग के अलावा फिल्म डायरेक्शन, लेखन, प्रोडक्शन वेंचर और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के जरिए भी नाना पाटेकर अच्छी-खासी कमाई करते थे। नाना पाटेकर एक एड या ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज लेते थे। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 80 करोड़ रुपये बताई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी में उनका करीब 750 वर्ग फीट का एक बेडरूम वाला फ्लैट है, जिसे उन्होंने कई सालों पहले 1.1 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन अब इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
नाना पाटेकर के पास पुणे के खड़कवासला में करीब 27 एकड़ का फार्महाउस है। इस 27 एकड़ के फार्महाउस में सात कमरे बताए जाते हैं।
इसके अलावा पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनका एक घर है। साथ ही, गोवा में एक घर और उनके पास मुरुड में भी पैतृक संपत्ति थी।