
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज निधन हो गया, जानकारी के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद 45 मिनट तक उन्हें CPR दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ।
नाना पाटेकर ने काफी शोहरत हासिल की है, उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म 'गमन' से किया था। इसके बाद 1986 में रिलीज हुई 'अंकुश' ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। 'परिंदा', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर' और 'खामोशी' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने अपने करियर में कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए हैं।
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म 2025 में आई 'हाउसफुल 5' थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके बाद पाटेकर शाहिद कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' और अनिल कपूर की 'सूबेदार' में स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा के घर में कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
नाना पाटेकर ने 1991 में ‘प्रहार’ में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने आर्मी ट्रेनिंग भी ली थी।