• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : निवेशकों की बिकवाली से चांदी 500 रुपये हुई सस्ती, सोना स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात सट्टेबाजी के बाद निवेशकों चांदी में कुछ बिकवाली आने 55 सेंट घ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 07:28:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 07:28:24 PM (IST)
Indore Sarafa : निवेशकों की बिकवाली से चांदी 500 रुपये हुई सस्ती, सोना स्थिर
सोना-चांदी। (एआई इमेज)

HighLights

  1. इंदौर में चांदी चौरसा 500 रुपये घटकर 231500 रुपये प्रति किलो रह गई
  2. सोने में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा
  3. सोना केडबरी शुक्रवार के बंद भाव 150300 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात सट्टेबाजी के बाद निवेशकों चांदी में कुछ बिकवाली आने 55 सेंट घटकर 64.34 डालर प्रति औंस और सोना वायदा 22 डालर टूटकर 4284 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ। इधर, भारतीय बाजार में चांदी में ऊंचे दामों पर लेवाली समर्थन नहीं मिलने से कीमतों में गिरावट रही।

इंदौर में चांदी चौरसा 500 रुपये घटकर 231500 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं सोने में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। सोना केडबरी शुक्रवार के बंद भाव 150300 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिकी डॉलर मजबूत होकर करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।


बाजार में आगे भी दर बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है

डॉलर मजबूत होने पर डालर में खरीदा जाने वाला सोना विदेशी निवेशकों के लिए महंगा हो जाता है जिससे मांग पर दबाव आता है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पिछले सप्ताह दर 25 बेसिस पाइंट बढ़ाकर 3.75-4 फीसद की थी। इससे बाजार में आगे भी दर बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है। ऊंची ब्याज दरों ने निवेशकों को ब्याज देने वाली एसेट्स आकर्षक लग सकती है।

ब्याज दरों और यील्ड के ऊंचे रहने से निवेशक सुरक्षित लेकिन ब्याज देने वाले अमेरिकी ब्रांड की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकते है। यहीं दबाव चांदी पर भी आया है। अमेरिकी और ईरान के बीच बातचीत की खबरों से तत्काल भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद बनी है। इससे कुछ निवेशक ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी कम कर दी है। हालांकि यह असर डालर और फेडरल के असर से छोटा/ मिश्रित रहा है।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 150300, सोना आरटीजीएस में 150400 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137800 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 150300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 231500, चांदी आरटीजीएस 228400, चांदी टंच 232500 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 230300 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver purity check: बर्फ का टुकड़ा खोल देगा नकली चांदी का राज! ऐसे करें असली नकली की पहचान