• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : सट्टेबाजों के नए सौदे, इंदौर में सोना 1400 रुपये तक उछलकर एक बार फिर डेढ़ लाख के पार पहुंचा

फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही सराफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में सीमित मांग के बीच भारी सट्टेबाजों द्वारा नए सौदे तैयार करने ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 07:03:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 07:03:35 PM (IST)
Indore Sarafa : सट्टेबाजों के नए सौदे, इंदौर में सोना 1400 रुपये तक उछलकर एक बार फिर डेढ़ लाख के पार पहुंचा
सोना-चांदी के गहने। (एआई इमेज)

HighLights

  1. सोना केडबरी एक बार फिर डेढ़ लाख के ऊपर पहुंच गया
  2. सट्टेबाजों द्वारा नए सौदे तैयार करने से सोने में तेजी दिखी
  3. इसका असर हाजिर बाजारों पर भी देखने को मिला है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही सराफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में सीमित मांग के बीच भारी सट्टेबाजों द्वारा नए सौदे तैयार करने से बुधवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम तेजी से ऊपर भागे जिसका असर हाजिर बाजारों पर भी देखने को मिला है।

इंदौर सराफा बाजार में सीमित पूछताछ के बावजूद सोना केडबरी 1400 रुपये बढ़कर एक बार फिर डेढ़ लाख के ऊपर 150100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी चौरसा मंगलवार के बंद भाव 225800 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।


खुदरा बाजारों में सोने की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है

ज्वेलर्स का कहना है कि आगे शादियों और त्योहारों के कारण देश के खुदरा बाजारों में सोने की मांग अचानक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए ट्रेडर्स ने आक्रामक तरीके से लेवाली की है, जिससे कीमतों को सीधा सपोर्ट मिला है।

निवेशक अमेरिका के अहम आर्थिक आंकड़ों का इंतज़ार कर रहे हैं

वहीं कामेक्स पर सोना वायदा 30 डॉलर उछलकर 4178 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 24 सेंट घटकर 60.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। निवेशक अमेरिका के अहम आर्थिक आंकड़ों का इंतज़ार कर रहे है जिससे फेडरल रिज़र्व की ब्याज दरों के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं।

बाजार में अभी अक्टूबर में फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 68 फीसद और दिसंबर में एक और बढ़ोतरी की संभावना 95 फीसद मानी जा रही है, जिससे बिना ब्याज या डिविडेंड देने वाली कीमती धातुओं सोने-चांदी पर दबाव बन सकता है।

क्लीवलैंड फेड की प्रेसिडेंट बेथ हैमैक ने चेतावनी दी कि लगातार ऊंची महंगाई के कारण उपभोक्ता बढ़ी हुई कीमतों के आदी हो सकते हैं, जिससे इस उम्मीद को बल मिलता है कि मानेटरी पालिसी सख्त बनी रह सकती है। निवेशक आगे की दिशा समझने के लिए आने वाली एडीपी रोज़गार रिपोर्ट, पीसीई महंगाई के आंकड़ों और कई फेड नीति-निर्माताओं के बयानों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

इस बीच, भारत में सोने की फिजिकल मांग में थोड़ी बढ़ोतरी हुई क्योंकि हाल ही में कीमतों में आई गिरावट ने त्योहारी सीज़न से पहले खरीदारी को बढ़ावा दिया। भारतीय डीलरों ने 43 डालर प्रति औंस तक की छूट (डिस्काउंट) की पेशकश की, जो पिछले सप्ताह 60 डॉलर तक थी, जबकि हफ़्ते के दौरान ज्वैलर्स की खरीदारी में भी तेज़ी आई।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 4178 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4202 डालर और नीचे में वायदा 4165 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 60.60 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 61.69 डालर और नीचे में वायदा 60.56 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव - सोना केडबरी रवा नकद में 150100, सोना आरटीजीएस में 147700 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 135400 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 148700 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 225800, चांदी आरटीजीएस 219300, चांदी टंच 226500 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2430 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। मंगलवार को चांदी चौरसा 225800 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना चांदी में तेजी, जानिए पूरे मार्केट का क्या है हाल