• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Hyundai Creta का इंटीरियर होगा हाईटेक, लैपटॉप जैसी मिलेगी स्क्रीन

Next-Gen Hyundai Creta: 17-इंच की लैपटॉप जैसी स्क्रीन और AI वॉइस असिस्टेंट के साथ आएगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 03:36:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 03:47:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Hyundai Creta का इंटीरियर होगा हाईटेक, लैपटॉप जैसी मिलेगी स्क्रीन
Hyundai Creta का इंटीरियर होगा हाईटेक, लैपटॉप जैसी मिलेगी स्क्रीन

HighLights

  1. Hyundai Creta का इंटीरियर होगा हाईटेक
  2. 17-इंच की लैपटॉप जैसी स्क्रीन
  3. भारत में कब तक हो सकती है लॉन्च?

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) की जबरदस्त बिक्री होती है और ग्राहक इस SUV पर काफी भरोसा करते हैं। अपने शानदार लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मशहूर क्रेटा अब अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई क्रेटा के इंटीरियर को पूरी तरह हाईटेक और सॉफ्टवेयर-आधारित बनाया जाएगा, जिसमें डैशबोर्ड का लेआउट मौजूदा मॉडल के मुकाबले एकदम आधुनिक नजर आएगा।

17-इंच की लैपटॉप जैसी बड़ी स्क्रीन

नई जनरेशन क्रेटा में मौजूदा मॉडल वाली कनेक्टेड स्क्रीन की जगह कंपनी का नया और एडवांस Hyundai Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके तहत डैशबोर्ड के बीचों-बीच लैपटॉप के आकार की 17-इंच की बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन मिलेगी। वहीं, ड्राइवर के ठीक सामने आंखों की सीध में एक पतला डिजिटल डिस्प्ले दिया जाएगा, जो सभी जरूरी जानकारी दिखाएगा और ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचाएगा।


नया इन-बिल्ट ऐप स्टोर और कस्टमाइजेशन

हुंडई का नया Pleos Connect सिस्टम आधुनिक सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। इस बड़ी स्क्रीन को स्प्लिट-स्क्रीन मेनू में बांटा जा सकेगा, जिसमें नीचे क्विक-एक्सेस बार मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें एक इन-बिल्ट ऐप स्टोर भी मिल सकता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही स्क्रीन शॉर्टकट कस्टमाइजेशन, रियल-टाइम ऑनलाइन मैप अपडेट्स और फिजिकल बटन्स का बेहतरीन तालमेल भी देखने को मिलेगा।

AI वॉइस असिस्टेंट और नया स्टीयरिंग व्हील

केबिन को ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए इसमें एडवांस AI वॉइस असिस्टेंट दिया जाएगा, जो बोलने पर कई कमांड्स आसानी से समझ सकेगा। इसके अलावा नई वेन्यू और बेयोन की तरह इसमें नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसके बीच पारंपरिक लोगो की जगह मोर्स कोड (Morse Code) में हुंडई का ब्रांड मार्क दिया जाएगा।

भारत में कब तक हो सकती है लॉन्च?

यह भी पढ़ें- सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए 1,500 रुपये से कम में खरीदें ये 5 शानदार रूम हीटर

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के लिए तैयार हो रही कंपनी की नई इलेक्ट्रिक कार के बाद नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई क्रेटा को 2027 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस बड़े तकनीकी बदलाव के साथ नई क्रेटा अपने सेगमेंट की अन्य SUV गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।