
टेक्नोलॉजी डेस्क। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर के कमरों को गर्म रखने का मन करने लगता है। अगर आपका बजट 1,500 रुपये से कम है, तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इस बजट में ऑनलाइन मार्केट और Amazon पर Orient, Usha, Havells, Borosil और Solimo जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के बेहतरीन Fan और Quartz हीटर उपलब्ध हैं।
Orient Electric Areva Room Heater: यह एक पोर्टेबल फैन हीटर है, जो 1000W और 2000W के दो हीटिंग मोड के साथ आता है। इसमें 2300 RPM स्पीड वाली 100% कॉपर मोटर और ओवरहीट प्रोटेक्शन मिलता है। यह 250 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए उपयुक्त है और इसे हॉरिजॉन्टल व वर्टिकल दोनों तरह से रखा जा सकता है। ये 1,500 या उससे कम कीमत पर उपलब्ध है।
Usha 4302 Quartz Room Heater: दो हीटिंग रॉड वाला यह क्वार्ट्ज हीटर 400W और 800W मोड पर काम करता है। सुरक्षा के लिए इसमें प्रोटेक्टिव ग्रिल और गिरने पर अपने आप बंद होने वाला टिप-ओवर प्रोटेक्शन दिया गया है। ऑनलाइन मार्केट में ये 1,200 से कम कीमत पर उपलब्ध है।
Amazon Brand Solimo Room Heater: 2000W की क्षमता वाले इस फैन हीटर में 2400 RPM की कॉपर वाइंडिंग मोटर है, जो 10 फीट तक हवा फेंकती है। इसमें Cool, Warm और Hot सेटिंग्स के साथ ओवरहीट प्रोटेक्शन मिलता है। इसे चलाने के लिए 16A सॉकेट की जरूरत होती है। ऑनलाइन इसकी कीमत 1,300 रुपये है।
Havells Cozio Nuo Quartz Heater: बिना फैन के चलने के कारण यह 800W का हीटर पूरी तरह नॉइज-फ्री है। इसमें दो क्वार्ट्ज ट्यूब, एंटी-रस्ट रिफ्लेक्टर और फायर-रिटार्डेंट बॉडी दी गई है। ऑनलाइन मार्केट में इसकी कीमत 1,200 रुपये है।
यह भी पढ़ें- Google Account Security: कहीं लीक तो नहीं हो रहा आपका पर्सनल डेटा? फोन से ऐसे हटाएं अनजान गूगल लॉगिन डिवाइसेस
पर्सनल हीटिंग के लिए 400W से 800W के क्वार्ट्ज हीटर बेहतर होते हैं, जबकि मध्यम कमरे के लिए 2000W के फैन हीटर चुनें। खरीदारी से पहले ओवरहीट व टिप-ओवर प्रोटेक्शन जरूर जांचें और 2000W हीटर के लिए हमेशा 15A या 16A पावर सॉकेट का उपयोग करें।