• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

No-Cost EMI का ऑफर देखकर न करें जल्दबाजी! फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी बातें

No-Cost EMI: फेस्टिव सीजन में लोगों को खूब खरीदारी करनी है और खरीदारी भी इतनी जल्दबाजी में करते हैं कि खुद का ही नुकसान करके बैठ जाते हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 11:15:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 11:15:28 AM (IST)
No-Cost EMI का ऑफर देखकर न करें जल्दबाजी! फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी बातें
No-Cost EMI चुनने से पहले जानें ये बातें! कहीं फायदे के चक्कर में नुकसान तो नहीं करा रहे आप?

HighLights

  1. No-Cost EMI चुनने से पहले जानें ये बातें
  2. कहीं फायदे के चक्कर में नुकसान तो नहीं करा रहे आप?
  3. फेस्टिव सीजन में शॉपिंग करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

बिजनेस डेस्क। फेस्टिव सीजन आ चुका है और लोग जल्दबाजी में खरीदारी कर रहे हैं। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स ने भी अपने ग्राहकों के लिए कई डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए हैं, जिन्हें ग्राहक बिना देर किए तुरंत नो-कॉस्ट EMI चूज कर दे रहे हैं। आज हम आपको नो-कॉस्ट EMI के इसी ऑफर के बारे में बताने वाले हैं कि क्या यह सच में फायदेमंद होता भी है या नहीं।

क्या होता है नो-कॉस्ट EMI?

नो-कॉस्ट EMI का मतलब सामान की पूरी कीमत एक बार में देने के बजाय हर महीने किस्तों में भुगतान किया जा सकता है और इस ऑफर में दावा किया जाता है कि आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा और न ही एक साथ बड़ी रकम खर्च करनी होगी।


सामान्य EMI में ग्राहक को मूल रकम के साथ ब्याज भी चुकाना पड़ता है, लेकिन नो-कॉस्ट EMI में ब्याज का खर्च किसी दूसरी तरह से समायोजित किया जाता है। कुछ मामलों में ग्राहक को सामान पर मिलने वाली छूट नहीं मिलती, जबकि कुछ ऑफर्स में ब्याज की रकम उत्पाद की कीमत में शामिल हो सकती है।

खरीदारी से पहले यह देखना जरूरी है कि बिना EMI के सामान कितने रुपये में मिल रहा है और किस्तों में लेने पर कुल कितना भुगतान करना होगा। इसके साथ ही पता करें कि कोई प्रोसेसिंग फीस या उस पर टैक्स तो नहीं देना होगा। किस्त समय पर नहीं चुकाने पर लगने वाले शुल्क और देर से भुगतान की शर्तों को भी ध्यान से पढ़ें।

अगर आपके पास इकट्ठा पैसा नहीं है, तो आपके लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑफर बेहतर हो सकता है, लेकिन सारी चीजों का ध्यान रखकर ही डिसीजन लें।

यह भी पढ़ें- GOLDEN MONEY RULES: पैसे से जुड़े ये 4 नियम अभी नोट कर लें, जिंदगी भर काम आएंगी ये बातें