• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

अब घर बैठे UPI से जमा होगा PLI और RPLI का प्रीमियम, डाकघर जाने की जरूरत खत्म, अप्रैल से शुरू हुई सुविधा

निजी बीमा कंपनियां पहले से ही ऑनलाइन और यूपीआई के जरिए प्रीमियम भुगतान की सुविधा दे रही हैं, वहीं अब भारतीय डाक विभाग ने भी इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ाय...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 06:51:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 06:51:40 PM (IST)
अब घर बैठे UPI से जमा होगा PLI और RPLI का प्रीमियम, डाकघर जाने की जरूरत खत्म, अप्रैल से शुरू हुई सुविधा
पीएलआई धारकों के लिए खुशखबरी।

HighLights

  1. 140 साल पुरानी योजना अब हाईटेक
  2. पीएलआई धारकों के लिए खुशखबरी
  3. लाखों पॉलिसीधारकों को मिली राहत

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जहां निजी बीमा कंपनियां पहले से ही ऑनलाइन और यूपीआई के जरिए प्रीमियम भुगतान की सुविधा दे रही हैं, वहीं अब भारतीय डाक विभाग ने भी इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। अब अप्रैल 2026 से डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) का प्रीमियम भी यूपीआई के माध्यम से घर बैठे जमा किया जा सकेगा। अब तक पॉलिसीधारकों को हर महीने डाकघर जाना पड़ता था, लेकिन इस नई सुविधा से प्रक्रिया आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

डिजिटल भुगतान से आसान हुआ बीमा प्रीमियम

डाक विभाग द्वारा शुरू की गई इस सुविधा के तहत अब पॉलिसीधारक भीम यूपीआई, गूगल पे और फोन पे जैसे लगभग सात लोकप्रिय यूपीआई ऐप्स के जरिए घर बैठे ही अपना प्रीमियम जमा कर सकते हैं। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा। डिजिटल भुगतान की यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ को भी मजबूती देगी।


वर्षों पुरानी योजना, अब आधुनिक सुविधा के साथ

डाक जीवन बीमा (पीएलआई) की शुरुआत वर्ष 1884 में की गई थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों तक बीमा सुविधा पहुंचाने के लिए वर्ष 1995 में आरपीएलआई शुरू किया गया। समय के साथ इन योजनाओं का दायरा बढ़ाकर सरकारी कर्मचारियों, पीएसयू, बैंक कर्मियों, शिक्षकों, प्रोफेशनल्स और ग्रामीण नागरिकों तक पहुंचाया गया। अब डिजिटल भुगतान की सुविधा जुड़ने से ये योजनाएं और भी अधिक सुलभ और उपयोगी बन गई हैं।

आमजन को मिलेंगे ये बड़े फायदे

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद पॉलिसीधारकों को कई फायदे मिलेंगे। अब वे कहीं से भी और कभी भी प्रीमियम जमा कर सकेंगे, साथ ही प्रीमियम जमा करने के लिए रीशेड्यूल कर सकते हैं। जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। नकद लेन-देन कम होने से सुरक्षा भी बढ़ेगी। सबसे खास बात यह है कि हर महीने डाकघर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को विशेष राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकार दे रही है 50 लाख तक का बिजनेस लोन, जानें कैसे लें लाभ

अधिकारियों का पक्ष

भारतीय डाक विभाग ने बड़ा बदलाव करते हुए अब पीएलआई और आरपीएलआई प्रीमियम भुगतान को यूपीआई से आसान बना दिया है। अब आप किसी भी यूपीआई ऐप से घर बैठे, कभी भी प्रीमियम जमा कर सकते हैं।- गौरव रघुवंशी, आईपी, पीएलआई